Published On : Wed, Mar 29th, 2017

मैं राष्ट्रपति पद के लिए रेस में यह मनोरंजक ख़बर है – भागवत 

Advertisement

Mohan Bhagwat
नागपुर:
बीते कुछ दिनों से संघप्रमुख डॉ मोहन भागवत को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अगला राष्ट्रपति बनाये जाने की खबरें चल रही थी। राजनीति से दूर रहने का दावा करने वाले विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठन के मुखिया को लेकर उठ रही खबरों खूब बहस और चर्चा भी हुई। लेकिन बुधवार को खुद संघप्रमुख डॉ भागवत ने इस खबर की हवा निकाल दी। शहर के राजवाड़ा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए भागवत ने कहाँ उनके राष्ट्रपति बनने की ख़बर महज़ मनोरंजक ख़बर है। उन्होंने जोर देकर कहाँ की उनका नाम राष्ट्रपति पद के लिए सामने नहीं आएगा पर अगर ऐसा प्रस्ताव है भी तो वह इसे स्वीकार्य नहीं करेगें।

राष्ट्रपति पद के लिए खुद का नाम सामने वाली ख़बर पर भागवत हास्यास्पद तरीक़े से कहाँ मई आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकित हूँ यह ख़बर सच नहीं है यह एक मनोरंजक खबर है। उन्होंने कहाँ संघ परिवार के सदस्य के तौर पर उनका जीवन संगठन और समाज के प्रति समर्पित है। जब मैं या कोई और संघ में शामिल हो जाते है तब से ही अन्य संभावनाओं के दरवाज़े बंद हो जाते है। मेरा नाम अगर इस पद के लिए प्रस्तावित भी है तो मई स्वीकार नहीं करुँगा।

राष्ट्रपति पद के लिए डॉ भागवत के नाम पर उडी ख़बर का सबसे पहले शिवसेना ने समर्थन किया था। पर आज भागवत ने ख़ुद इस ख़बर की हवा निकाल दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.