Published On : Fri, Apr 14th, 2017

नागपुर में 20 हज़ार स्क़्वेयर मीटर में बनेगा IT इन्क्यूबेशन सेंटर – रविशंकर प्रसाद

Advertisement


नागपुर:
निति आयोग द्वारा आयोजित समारोह के दौरान नागपुर में IT इन्क्यूबेशन सेंटर के निर्माण की जानकारी केंद्रीय संचार एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दी। प्रसाद के मुताबिक नागपुर शहर प्रगति के पथ पर अग्रसर है कई संस्थान केंद्र सरकार ने इस शहर को दिए है।

सरकार नागपुर को आईटी हब के रूप में विकसित करने जा रही है इसलिए अब 20 हजार स्क़्वेयर मीटर जगह में अत्याधुनिक IT इन्क्यूबेशन सेंटर का निर्माण किया जायेगा। प्रसाद ने कहाँ डॉ आंबेडकर की नीतियों को केंद्र सरकार खास तौर से प्रधानमंत्री प्रतिबद्ध है। समानता के समाज का निर्माण डिजिटल इंडिया अभियान का सार है। इस अभियान के माध्यम से भविष्य में हम 39 हजार करोड़ रूपए बचाएंगे जिसका इस्तेमाल जनता के लिए होगा। बीते ढाई साल में 28 करोड़ बैंक खाते खोले गए 108 करोड़ लोगो के पास देश में मोबाईल फोन है 50 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते है और 35 करोड़ लोगो के पास स्मार्ट फोन है।

हमारी सरकार द्वारा डिजिटल पेमेंट के लिए शुरू की गई योजना की आज दुनिया भर में चर्चा हो रही है। आने वाले तीन साल के भीतर 6 करोड़ लोगो को डिजिटल शिक्षित बनाया जायेगा। डीजी डिजिआधार योजना एप्प को दो करोड़ से ज्यादा लोगो ने डाऊनलोड किया है और अब तक 500 करोड़ से ज्यादा का पेमेंट हो चुका है। यह सब बातें उदयमान ऊर्जावान ईमानदार और सशक्त भारत की दिशा में देश को बढ़ा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.