Published On : Fri, Apr 14th, 2017

आईआईएम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाएगा अपनी पहचान : नितिन गडकरी

Advertisement


नागपुर:
नागपुर में शुरू हुए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट का पहला दीक्षांत समारोह शुक्रवार को संपन्न हुआ. शहर के वीएनआईटी कॉलेज के सभागृह में यह समारोह किया गया. इस समारोह में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। संस्थान के अध्यक्ष सी.पी. गुरनानी,डायरेक्टर एल.एस.मूर्ति, आयआयएम अहमदाबाद के संचालक प्रो. आशीष नंदा भी मौजूद थे। समारोह में अभिभावक और इंस्टिट्यूट के सभी विद्यार्थी भी मौजूद थे। इस दौरान 53 विद्यार्थियों को पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट की पदवी दी गयी.

इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि नागपुर अब शिक्षा का हब बन रहा है. कई नामी संस्थाएं नागपुर में आ रही है। यहां के विद्यार्थी पुणे, बैंगलोर और दूसरे शहरों में जा रहे हैं। अब यहां इन संस्थाओं के आने से यहां पर अंतर्राष्ट्रीय दर्जे की शिक्षा प्राप्त होगी। ऐसे में नागपुर में शुरू हुआ आयआयएम यह केवल देश ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना नाम रोशन करेगा।

इस समारोह में संचालक प्रो. एल.एस.मूर्ति ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सफल होने के लिए शॉर्टकट न लें। अपने यश को टिकाए रखने के लिए मेहनत के साथ ही अच्छे व्यक्ति बनने की कोशिश करें। तो वहीं बोर्ड ऑफ़ गवर्नेंस के अध्यक्ष सी.पी. गुरनानी ने कहा कि खुली आखों से सपने देखे और उसे पूरा करने के लिए प्रयत्न करें। इस दौरान नितीन गडकरी के हाथों सौमित्र मिश्रा को ”स्कोलोस्टिक परफॉरमेंस” के लिए बेस्ट ऑलराउंडर,तो वहीं सूचक ध्रुव को स्वर्णपदक से सम्मानित किया गया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.