
नागपुर शहर पुलिस और महामार्ग सुरक्षा विभाग में हुए इन बदलावों को प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आगामी कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
नागपुर से जुड़े प्रमुख बदलाव
- ट्रैफिक शाखा के पुलिस उपायुक्त लोहित मतानी का तबादला कर उन्हें महामार्ग नागपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- पुलिस उपायुक्त (परिमंडल-3) राहुल मदने का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।
- पुलिस उपायुक्त (परिमंडल-2) नित्यानंद झा का तबादला कर उन्हें यवतमाल का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नाशिक ग्रामीण अदित्य धर्मखेलकर की नागपुर शहर में पुलिस उपायुक्त पद पर नियुक्ति की गई है।
- महामार्ग सुरक्षा नागपुर शहर में कार्यरत यशवंत सोलंके को नागपुर के अमली पदार्थ विरोधी पथक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी दी गई है।
- यवतमाल के पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता की नागपुर शहर में पुलिस उपायुक्त पद पर नियुक्ति हुई है।
- छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रहीं अन्नपूर्णा सिंह को नागपुर शहर में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
NMC Commissioner Pulls Up Officials Over Waterlogging
सोलर प्लांट के बावजूद भारी बिजली बिल #maharashtranews #smartmeter #electricity #bills #newsupdate
ट्यूशन फीस बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन #maharashtranews #tuitionfees #congress #andolan
महिला को एमडी ड्रग्स के झूठे केस में फंसाने की साजिश नाकाम...
एमआईडीसी में युवक की बेरहमी से हत्या #nagpurnews #crime #murdernews #newsupdate
सिर्फ एक धक्का... फिर चला चाकू #nagpurnews #crime #accusedarrested #murdernews







