Published On : Sat, Dec 16th, 2017

स्वच्छ भारत मिशन के सफलतार्थ ‘कारखाना विभाग’ की अभिनव पहल

Advertisement


नागपुर: प्रधानमंत्री मोदी का ‘स्वच्छ भारत अभियान को प्रत्येक छोटे बड़े शहर सह महानगरपालिकाओं द्वारा सफल बनाने हेतु दिए गए निर्देशों का पालन किए जाने का क्रम जारी है. इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए नागपुर मनपा आयुक्त के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग प्रमुख डॉक्टर प्रदीप दासरवार निरंतर सक्रिय हैं. एक ओर मनपा के सभी ज़ोन प्रमुखों को अभियान में उल्लेखनीय भूमिका निभाने का सख्त निर्देश दिया गया, जिसे आज तक सफलता नहीं मिली तो दूसरी ओर मनपा वर्कशॉप विभाग ने सर्वप्रथम पहल कर मनपायुक्त का मान रखा. आज शनिवार की सुबह से ही ग्रेट नाग रोड स्थित मनपा वर्कशॉप विभाग परिसर की दीवारों पर स्वच्छता को प्रेरित करती हुई पेंटिंग और परिसर के भीतर साफ़-सफाई के साथ वृक्षारोपण का दृष्य दिखाई दिया.

स्वच्छता अभियान के तहत मनपा को १७ मानकों को पूरा करना है. जिसके आधार पर ग्रेडेशन किया जाएगा. इस ग्रेडेशन के आधार पर केंद्र सरकार का सम्बंधित विभाग पुरस्कृत भी करेंगा. इस अभियान में अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए मनपा स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हैं. इसी क्रम में आज वर्कशॉप विभाग प्रमुख के नेतृत्व में ‘ग्रीन एंड क्लीन’ नामक सेवाभावी संस्था ने आज स्वयं खर्च से वर्कशॉप विभाग के बाहरी और कुछ भीतरी दीवारों पर स्वच्छता से सम्बंधित पेंटिंग की. संस्था के प्रमुख संदीप मानकर के अनुसार संस्था के १७ कलाकार इस अभियान में शामिल हैं. अभियान का अधिकांश खर्च अनुमान संस्था ही करती हैं. साथ में पर्यावरण की महत्ता बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण भी करते हैं. संस्था में कुल ७० सदस्य हैं, वह भी सभी श्रेणी के. जो शनिवार-रविवार को संस्था के उद्देश्यपूर्ति के लिए अपना बहुमूल्य समय देते हैं.


संस्था द्वारा प्रत्येक शनिवार को स्कूलों, झोपड़पट्टियों में प्रोजेक्टर द्वारा वर्कशॉप फिर उन्हीं के मार्फ़त आसपास के परिसर में स्वच्छता-पर्यावरण संतुलन संबंधी कार्य किए जाते हैं. वृक्षारोपण में अमूमन निम्बू और आम के पौधों का रोपण किया जाता है.

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इनका अनुभव यह है कि सीमेंट सड़कों के निर्माण से शहर का तापमान बढ़ना तय है, जिसे संतुलन करने के लिए प्रचुर मात्रा में वृक्षारोपण जरूरी है.

Advertisement

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges