Published On : Tue, Oct 25th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

आ गया आंकड़ा, खूब बिके सिक्के, दिवाली पर लोगों ने खरीद डाला इतने करोड़ का सोना-चांदी

Advertisement

धनतेरस के दिन देशभर के बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली. इस दिन सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. इसलिए लोगों ने जमकर खरीदारी की है. भारत में सोने की मांग अपने हाई लेवल पर पहुंच गई है. बाजार में खरीदारों की भीड़ देखकर व्यापारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे.

दो साल की सुस्ती के बाद सोना और आभूषण बाजार (Gold Market) आखिरकार जगमगा उठा. कोविड के बाद इस बार के धनतरेस (Dhanteras) में लोगों ने जमकर खरीदारी की. आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद, अगले कुछ महीनों में वैश्विक मंदी की आशंका के बीच सोने और चांदी की बिक्री पिछले कुछ दिनों के दौरान उच्चतम स्तर को छू गई. उद्योग निकाय ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) के अनुमान के मुताबिक, धनतेरस के दौरान सबसे अधिक मांग सोने और चांदी के सिक्कों की रही. इसके अलावा गोल्ड बार की बिक्री ने इस बार नई ऊंचाई हासिल की है.

सोने की डिमांड हाई लेवल पर
आज तक की सहयोगी बेवसाइट बिजनेस टूडे में छपी रिपोर्ट के अनुसार, AIJGF राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा- ‘भारतीय गोल्ड इंडस्ट्री कोविड संकट से पूरी तरह से उबर चुकी है. क्योंकि भारत में सोने की मांग अपने हाई लेवल पर पहुंच गई है. आर्थिक गतिविधियों में जोरदार तेजी और उपभोक्ता मांग में सुधार के बाद जुलाई-सितंबर तिमाही में घरेलू बाजार में भारत की सोने की मांग में 80 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.’

खूब बिके सोने-चांदी के सिक्के
AIJGF के अनुमान के मुताबिक, दो दिन के धनतेरस के दौरान देश में सोने-चांदी के सिक्कों, मूर्तियों और बर्तनों की बिक्री 25,000 करोड़ रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गई है. शनिवार (22 अक्टूबर) और रविवार (23 अक्टूबर) को धनतेरस के अवसर पर देश भर के बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के महासचिव ने कहा कि COVID महामारी के कारण बाजार में दो साल की मंदी के बाद बाजारों में ग्राहकों की भीड़ ने व्यापारियों को खुशी झूमा दिया.

Advertisement

ज्वैलरी की प्री-बुकिंग
कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य निवेश अधिकारी (कर्ज) लक्ष्मी अय्यर के अनुसार, दिवाली के लिए खरीदारों की लिस्ट में सोना पहले नंबर पर रहा. सोने की मांग को बढ़ाने में इस बार आर्थिक अनिश्चितताओं की भूमिका हो सकती है. ज्वैलर्स ने भी खरीदारों के बीच रुझान देखा है. सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के एमडी और सीईओ सुवनकर सेन का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में फर्म ने धनतेरस के दिन खरीद के लिए कई ज्वैलरी की प्री-बुकिंग देखी है.

बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़
धनतेरस के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है. इसलिए लोग बड़े पैमाने पर सोना और सोने के गहने की खरीदारी करते हैं. कोविड की तमाम पाबंदियों से मुक्त होने के बाद इस बार के धनतरेस के दिन लोगों की भारी भीड़ बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी. दिवाली के बाद शादियों के सीजन की शुरुआत होनी है. ऐसे में व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में भी सोने की बिक्री बढ़ेगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.