Published On : Thu, Nov 10th, 2016

इंडियन ब्यूरो ऑफ़ माइंस लॉन्च करेगा एप्प

Advertisement

indian-bureau-of-mines
नागपुर :
 इंडियन ब्यूरो ऑफ़ माइंस अवैध खनन को रोकने के लिए जल्द ही एप्प लॉन्च करेगा। इस एप्प के माध्यम से आयबीएम की देश भर में शुरू सभी खदानों का मोबाइल मैप तैयार किया जायेगा। यह मैप शुरू या बंद हो चुकी खदानों की जानकारी विभाग के प्रत्येक अधिकारी के पास होगी और इंटरनेट के माध्यम से इन खदानों की निगरानी की जाएगी। विभाग की खदानों में की सारी हलचल की जानकारी विभाग के पास होगी अगर किसी खदान या उसके आस पास अवैध खनन की जानकारी सामने आती है तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारी तक एप्प के माध्यम से ही पहुँचायी जाएगी।

विभाग द्वारा इस तरह का एप्प निर्माण किये जाने की जानकारी केंद्रीय खाद मंत्रालय के सचिव बलविंदर कुमार ने नागपुर में पत्रकारों को दी। इस संबंध में गुरुवार को ही कुमार की उपस्थिति में इंडियन ब्यूरो ऑफ़ माइंस और विप्रो के कर्मचारियों के बीच समझौता भी किया गया। इस दौरान बलविंदर कुमार ने विभाग को आधुनिक बनाने के लिए माइनिंग टेनेमेंट सिस्टम प्रणाली को विकसित किये जाने की जानकारी भी दी। इस सिस्टम के माध्यम से खान की उपलब्धता खोजने और बंद करने के लिए इस्तेमाल किया जायेगा। इसके अलावा यह सिस्टम तकनीक ,सामाजिक -आर्थिक विकास और पर्यावरण की दृस्टि से विभाग के कामो का मूल्यांकन भी करेगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.