
भटिंडा: भारतीय सेना का एक कर्नल अपने जूनियर अफसर की पत्नी से अवैध संबंध बनाते रंगे हाथ पकड़ा गया। मामला पंजाब के भटिंडा जिले का है। दोनों अधिकारी कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स के सदस्य हैं। सेना ने कर्नल के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि मिलिट्री पुलिस ने 26 अक्टूबर को रात के 3 बजे लेफ्टिनेंट कर्नल के घर पर छापा मारा।
ले. कर्नल ने पुलिस को पहले ही पूरे मामले की जानकारी दे दी थी। आर्मी एक्ट के तहत ‘भाई समान अधिकारी की पत्नी का प्यार चुराना’ गंभीर अपराध माना जाता है और इसके दोषी अधिकारी को पांच साल जेल की सजा हो सकती है। आरोपी कर्नल भटिंडा जोन का एडिशनल चीफ इंजीनियर है। जिस समय सैन्य पुलिस ने छापा मारा, उस समय ले. कर्नल एक गोल्फ टूर्नामेंट के लिए चंडीगढ़ गया हुआ था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्नल और ले. कर्नल की बीवी को रंगे हाथ पकड़ने के बाद चेक-अप के लिए भटिंडा के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। जांच पूरी होने तक कर्नल को दूसरे कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। अपने अधिकारियों के बीच बढ़ते विवाहेत्तर संबंधों को लेकर सोना चिंतित है और ऐसे अपराधों में पकड़े गए अफसरों पर कड़ी कार्रवाई पर विचार कर रही है।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...



