Published On : Mon, Jun 20th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

बढ़ता जा रहा कोरोना का कहर, 72 नये संक्रमित मिले

नागपुर. मौसम के बदलाव के साथ ही जहां वायरल फैल रहा है वहीं कोरोना का कहर भी बढ़ता ही जा रहा है. चौथी लहर में संक्रमितों में गले में सूखापन, खराश के साथ ही कमजोरी की शिकायतें मिल रही हैं. संडे को भी जिले में 72 नये पॉजिटिव मिले हैं. मिली रिपोर्ट के अनुसार 1942 स्वैब टेस्ट में 72 पॉजिटिव निकले हैं.

इसमें सिटी के 42, ग्रामीण भागों के 28 और जिले के बाहर के 2 संक्रमितों का समावेश हैं. वहीं 40 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं. जिले में 329 एक्टिव केस हो गए हैं.

Gold Rate
May 04- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,39,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जिसमें से 203 सिटी के, 124 जिले के ग्रामीण भागों के और 2 जिले के बाहर के हैं. हालांकि केवल 3 मरीज जीएमसी में भर्ती हैं और 326 होम क्वारंटाइन होकर अपना उपचार करवा रहे हैं. डॉक्टरों व प्रशासन ने नागरिकों को मास्क लगाने, सतर्कता बरतने की अपील की है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement