Published On : Fri, Jul 9th, 2021

लेवल-1 की पूर्ण राहत देकर व्यापार करने की अनुमति दे प्रशासन – एन.वी.सी.सी.

Advertisement

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष श्री अश्विन मेहाड़िया के नेतृत्व में प्रतिनिधी मंडल ने माननीय पालकमंत्री श्री नितीनजी राऊत, माननीय जिल्हाधिकारी श्री रविन्द्रजी ठाकरे व माननीय म.न.पा. आयुक्त श्री राधाकृष्णन बी. को प्रतिवेदन देकर नागपुर जिले में नियमित व्यापार करने की अनुमति देने का निवेदन किया।

अध्यक्ष श्री अश्विन मेहाड़िया ने कहा कि राज्य में सरकार ने 7 जून 2021 से संक्रमण एवं उपलब्ध खाली बेड के आधार लेवल-1 से लेवल-5 में जिलों को वर्गीकृत कर अॅनलाॅक के दिशा निर्देश जारी किये है। जून माह से लगातार संक्रमण की दर 0.50% से भी कम रहने है एवं वर्तमान में नागपुर जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 150 से भी कम है। किंतु फिर भी स्थानीय प्रशासन ने नागपुर को लेवल-1 की सुविधाएं न देते हुये लेवल-3 के प्रतिबंध लगाये है।

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नागपुर में व्यापारी वर्ग गत वर्ष से बारंबार लाॅकडाउन के कारण बहुत ही आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, साथ ही उनके स्थायित्व खर्चे भी लगातार जारी है। जिसके कारण उनकी अर्थव्यवस्था अस्त-व्यक्त हो गयी है।

चेंबर के पदाधिकारियों ने माननीय पालकमंत्री श्री नितीनजी राऊत, माननीय जिल्हाधिकारी श्री रविन्द्रजी ठाकरे एवं माननीय म.न.पा. आयुक्त श्री राधाकृष्णन बी. से निवेदन किया कि प्रशासन ने बारंबार लाॅकडाउन के कारण व्यापारियों की आर्थिक परेशानियों का संज्ञान लेते हुये एवं जिले में कोरोना के संक्रमण की परिस्थितियों को देखते हुये आज दि. 9 जुलाई को शहर में साप्ताहिक समीक्षा करते हुये आने वाले सोमवार दि. 12 जुलाई 2021 से नागपुर जिले में लेवल-1 के लिये दिये सरकारी निर्देशों के अनुसार सभी बाजारो को शुरू रखने की अनुमति देकर व्यापारियों को पूर्ण राहत देना चाहिये अथवा बाजारों को कम से कम सप्ताह में 6 दिन, रात 8.00 बजे तक शुरू रखने की अनुमति प्रदान करें, ताकि व्यापारी वर्ग लाॅकडाउन के कारण हुये उनके आर्थिक नुकसान की भरपाई सके। साथ ही यह भी निवेदन किया कि प्रशासन ने वर्तमान में सक्रिय मरीजों पर भी कड़ी नजर रखनी चाहिये शहर में कोरोना संक्रमण को पुनः न फैले।

Advertisement

इस अवसर पर चेंबर के सर्वश्री – अध्यक्ष – अश्विन मेहाड़िया, उपाध्यक्ष – अर्जुनदास आहुजा, संजय के. अग्रवाल, सचिव – रामअवतार तोतला, सहसचिव – शब्बार शाकिर उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव श्री रामअवतार तोतला ने दी।

Advertisement
दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime #PoliceAction #news #latestnews

दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime...

Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त  #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree

Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree

20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news

20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news

नागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर!  #NagpurNews #RoadAccident #AccidentNews #PoliceAction #CCTV

नागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर! #NagpurNews #RoadAccident #AccidentNews #PoliceAction #CCTV

नागपुर में नाबालिग से यौन शोषण का आरोप #NagpurNews #Hudkeshwar #CrimeNews #POCSO #accusedarrested

नागपुर में नाबालिग से यौन शोषण का आरोप #NagpurNews #Hudkeshwar #CrimeNews #POCSO...

शिक्षक ने परिवार संग गोदावरी में लगाई छलांग #maharashtranews  #nanded #newsupdate #maharashtra

शिक्षक ने परिवार संग गोदावरी में लगाई छलांग #maharashtranews #nanded #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges