Published On : Fri, Jul 9th, 2021

गोंदिया: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस आक्रोशित , निकाली बाइक की शव यात्रा

Advertisement

ईंधन मूल्य वृद्धि के खिलाफ केंद्र सरकार का किया ध्यानाकर्षित

गोंदिया: पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की बढ़ती बेतहाशा कीमतों के खिलाफ आज 9 जुलाई शुक्रवार को जिला युवक कांग्रेस तथा जिला एनएसयुआई के तत्वाधान में कांग्रेसी नेता सड़कों पर उतरे तथा केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सरकार से ईंधन के बढ़े हुए दामों को तत्काल वापस लेने की मांग की।

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस दौरान युवक कांग्रेस एंव NSUI कार्यकर्ताओं ने बाइक की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली जो भोला भवन से शुरू होकर गांधी प्रतिमा , चांदनी चौक ,दुर्गा चौक , गोरेलाल चौक, नेहरू चौक होते हुए जय स्तंभ चौक पर पहुंची तथा पेट्रोल- डीजल के मूल्य में अभूतपूर्व वृद्धि ,आर्थिक मंदी, बढ़ती बेरोजगारी और जरूरी खाद्य तेलों के आसमान छूती कीमतों में हो रहे दिक्कतों की तरफ मोदी सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

Advertisement

कांग्रेसी कार्यकर्ता का अनोखा प्रदर्शन, चौराहे पर करवाया मुंडन
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रतीकात्मक बाइक की अर्थी निकाली और बैंड बाजों के साथ शहर के मुख्य सड़कों का भ्रमण किया तथा सांकेतिक रूप से चौराहे की सड़क पर बैठकर युवा कार्यकर्ता जनक फुंडे ने बाल मुंडवाकर , मुंडन करवाया और अपने बालों को दिल्ली पीएमओ कार्यालय भेजने की बात कही।

इस अवसर पर अपने संबोधन में कांग्रेसी नेताओं ने कहा-एक तरफ गिरती अर्थव्यवस्था और घटते रोजगार से लोग परेशान हैं वहीं महंगाई आसमान छू रही है।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र के बीजेपी सरकार को चेताया कि यदि पेट्रोल डीजल के दाम कम नहीं किए तो कांग्रेस लगातार देशभर में प्रदर्शन करती रहेगी।

शव यात्रा में प्रमुख रुप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नामदेवराव किरसान, कांग्रेस प्रदेश सचिव अमर वराडे , कांग्रेसी युवा नेता अशोक गप्पू गुप्ता,शहर कांग्रेस अध्यक्ष जहीर अहमद , जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आलोक मोहंती , एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हरीश तुलसकर,तहसील अध्यक्ष सूर्य प्रकाश भगत, दिलीप बंसोड़, बाबा बागड़े, रवि चौरसिया, शैलेश बिसेन, किर्ती येरणे, राहुल बावनथड़े, योगेश उके, दिपश अरोरा, अभिषेक जैन, वारिस भगत, जितेंद्र कटरे सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

रवि आर्य

Advertisement
सदर पुलिस का देर रात हुक्का बार पर बड़ा छापा #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

सदर पुलिस का देर रात हुक्का बार पर बड़ा छापा #vidarbhanews #nagpur...

Police Raid in Nagpur: अवैध कत्लखाने से 400 किलो गोमांस बरामद #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews

Police Raid in Nagpur: अवैध कत्लखाने से 400 किलो गोमांस बरामद #NagpurNews...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 17 JULY 2026 #topnews #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurtoday

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 17 JULY 2026 #topnews...

दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime #PoliceAction #news #latestnews

दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime...

Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त  #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree

Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree

20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news

20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges