Published On : Mon, Aug 10th, 2020

जंगली सब्जियों को अपनें आहार मे शामिल करें – सभापती

Advertisement

– जंगली सब्जियों में प्रतिरोधक क्षमता होती है.

काटोल: 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर, काटोल पंचायत समीती के स्वर्गीय विश्वनाथ पुरी सभा गृह में 09अगस्त को सुबह 11-00बजे राज्य के कृषी मंत्री दादाजी भूसे तथा नागपुर के कृषी आयुक्त के आदेश पर काटोल तहसील कृषी अधिकारी के माध्यम से राशन भाजी (जंगली सब्जी) कृषि मेले का आयोजन किया गया था।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

काटोल पंचायत समीती के सभापति धम्मपाल खोब्रागडे के प्रमुख उप स्थिती में उपसभापति अनुराधाताई खराडे द्वारा इस जंगली सब्जियों के महोत्सव का उद्घाटन किया।

इस आयोजन में काटोल तहसील के ग्रामीण आदिवासी बाहूल क्षेत्रों के किसानों नें आपने अपने क्षेत्र के जंगली सब्जियों के स्टाल लगाये थे। जिसमें -अंबाडी, सुरन, काटवल, गावरानी कद्दू, शिवा, केना,कुंजीर,करड कोसला, पिंपलपान, धूनधूना,बरसी पाल,पादरी, पांनओवा, कढिपत्ता, पुदीना, लालचवलाई, सुई निंबू, महूआ फूल, धोपा, काटेमाठ, आदी कुल 38प्रकार की जंगली सब्जियों को स्टाल में रखा गया था।

Advertisement

इस जंगली सब्जियों के महोत्सव के अवसर पर सभापती धम्मपाल खोब्रागडे ने बताया की शारिरीक प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए जंगली सब्जियों का अपने प्रतिदिन के भोजन (आहार)में उपयोग में लायें।आज के कोरोना संक्रमण को टालने के लिये शारिरीक प्रतिरोधक क्षमता बढाने में जंगली सब्जियों का बहुत बहुत महत्व है। साथही किसानों को इस का आर्थिक लाभ ही होगा।

जंगली सब्जियों के बारें में काटोल तहसील कृषी अधिकारी सुरेश कन्नाके द्वारा सभी जानकारी दी गयी।

इस जंगली सब्जियों के महोत्सव के उद्घाटन समारोह में काटोल पंचायत समीती के पं स सदस्य संजय डांगोरे, अरूण ऊईके, निशीकांत नागमोते,चंदाताई देव्हारे, तथा आदिवासी बाहूल क्षेत्रों के सरपंच चंद्रशेखर ढोरे, शिवाजी देव्हारे, के साथ साथ कृषी विभाग के मंडल अधिकारी गजाजन वाघमारे, सुधाक लोखंडे, जनार्दन भीसे,सागरअहीरे, नरेंद्र बांबल, जगन्नाथ जायभाये, कुंभरे, पंकज इंगोले, निलेश बोंद्रे, विक्रम आवारी,अंबादास बागडे, अशोक मानकर के साथ साथ काटोल तहसील के सभी कृषी पर्यवेक्षक तथा कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे ।

Advertisement
प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी गिरफ्तार

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha #nagpurnews

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday #news

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi  #vidarbhanews #nagpurnews #nagpur

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...

इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के खिलाफ मनसे का प्रदर्शन #maharashtranews #kolhapur #newsupdate #maharashtra

इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के खिलाफ मनसे का प्रदर्शन #maharashtranews #kolhapur #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges