Published On : Tue, Nov 24th, 2020

विश्व सिंधी सेवा संगम की महिला टीम के कार्यालय का नागपुर में कार्यालय का शुभारंभ

Advertisement

सिंधी बोली का प्रचार , सिंधी संस्कृति को बढ़ावा, और सामाजिक कार्यो में मदद होंगी।

नागपुर, पूरे विश्व मे सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले संग़ठन सेवा संगम द्वारा रविवार को पूर्व नागपुर मे कार्यालय का उदघाटन विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के करकमलों द्वारा किया गया।।इस अवसर पर मोटवानी ने महिला टीम की बेहद सराहना कर कहा कि उनकी टीम द्वारा बेहतरीन कार्य करने से पूरे देश विदेश में महाराष्ट्र टीम प्रथम स्थान पर कार्यरत है जो कि बेहद गौरव की बात है।।वर्तमान में महिला टीम का नागपुर में कार्यालय शुरू होने से सभी कार्य व्यस्थित होंगे मीटिंग का आयोजन, ।छोटे मोटे आयोजन भी अब सरलता से महिला टीम कर पायेगी।

महाराष्ट्र महिला टीम की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार, और महाराष्ट्र युवा महिला टीम अध्यक्ष रीत रूपानी ने कहा कि कार्यालय शुरू होने से अब कार्य करने में बेहद सुविधा होंगी।।जल्दी ही सिंधी बोली को बढ़ावा देने हेतु घर घर जाकर जागरूकता, सिंधी सांस्कृतिक कार्यकम , सिंधी प्रतियोगिता और सामाजिक गतिविधियों की शुरुवात की जाएगी।

Advertisement

उदघाटन के कार्यक्रम में महाराष्ट्र महिला टीम की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार नागपुर टीम के महासचिव महेश ग्वालानी , महाराष्ट्र महिला टीम की सचिव साक्षी थारवानी, नागपुर महिला टीम की कार्याध्यक्ष विद्या बाखरू, युवा टीम महासचिव शिल्पा तलरेजा, सुनीता जेसवानी, पूर्व नागपुर अध्यक्ष अर्चना छाबरिया, नागपुर महिला टीम की महासचिव, पूजा मोरयानी ,उषा आमेसर, मीता चावला, हिताशी मुलतानी, करीना मोतियानी, रिया थावरानी, जगदीश सुगंध ,विशाल सुगंध, तानवी सुगंध ,उषा सुगंध ,धन रूपानी, चंद्रकला सुगंध और विश्व सिंधी सेवा संगम टीम के पदाधिकारी और सदस्य उपस्तिथ थे।अंत मे सभी का आभार रीत रूपानी ने किया

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.