Published On : Tue, Nov 24th, 2020

गोंदिया: किसानों की बल्ले- बल्ले ,धान को प्रति क्विंटल 700 रूपए का बोनस घोषित

Advertisement

सांसद प्रफुल पटेल ने वचन निभाया , हजारों किसानों को होगा फायदा

गोंदिया/भंडारा: लॉकडाउन के कारण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे गोंदिया- भंडारा जिले के धान उत्पादक किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है।

Gold Rate
June 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 50,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,39,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सांसद प्रफुल पटेल ने गत वर्ष की तरह इस वर्ष के खरीफ सीजन में धान उत्पादकों को 700 रूपये प्रति क्विंटल धान बोनस देने का वादा किया था, उनके इस वादे पर राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार ने राज्य मंत्रीमंडल की बैठक में मूहर लगा दी है, 700 रूपये बोनस का फायदा अब गोंदिया-भंडारा जिले सहित पूर्व विदर्भ के धान उत्पादक किसानों को मिलेगा।

विशेष उल्लेखनीय है कि, पूर्व विदर्भ में सर्वाधिक धान की खेती की जाती है, गोंदिया-भंडारा ये दोनों जिले धान उत्पादक जिले है। इन दोनों जिलों की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से खेती पर निर्भर है।

गत 3-4 वर्षों में धान उत्पादन की लागत में काफी वृद्धि हुई है, लेकिन धान की पैदावार पर लगने वाली लागत और उसके कम दर पर बिक्री मूल्य से किसानों को धान की खेती घाटे का सौदा साबित हो रही थी लिहाजा धान उत्पादक किसानों की सुध लेते हुए सांसद प्रफुल पटेल ने मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्य की तर्ज पर पूर्व विदर्भ के धान उत्पादक किसानों को 2500 रूपये प्रति क्विंटल भाव देने की घोषणा राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरदराव पवार की उपस्थिति में की थी, जिसके बाद महाविकास आघाड़ी सरकार ने सत्ता में आने के बाद 700 रूपये प्रति क्विंटल बोनस घोषित किया था, लेकिन इस साल कोरोना महामारी के कारण शासन की तिजोरी पर 1400 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा इसलिए इस वर्ष बोनस मिलेगा या नहीं? इसपर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।

इस संदर्भ में सांसद प्रफुल पटेल ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा अन्न व नागरी आपूर्ति मंत्री छगन भूजबल के साथ चर्चा की और आखिरकार अब प्रफुल पटेल के प्रयासों से राज्य सरकार की ओर से धान को प्रति क्विंटल 700 रूपये बोनस देने की घोषणा की गई है। इसका लाभ पूर्व विदर्भ के सभी शासकीय धान खरीदी केंद्रों पर अपनी उपज बेचने वाले किसानों को मिलेगा तद्हेतु किसानों ने सांसद प्रफुल्ल पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

रवि आर्य

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

उद्धव साहेब डरो मत, चिंता मत करो; भास्कर जाधव का बड़ा राजनीतिक बयान #maharashtranews #politicsnews

उद्धव साहेब डरो मत, चिंता मत करो; भास्कर जाधव का बड़ा राजनीतिक...

नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़ ...#news #latestnews #crimenews #maharashtranews #maharashtra

नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़ ...#news #latestnews #crimenews #maharashtranews #maharashtra

रेलवे ट्रैक पार करना पड़ सकता भारी ...#news #newsupdate #latestnews #maharashtranews #maharashtra

रेलवे ट्रैक पार करना पड़ सकता भारी ...#news #newsupdate #latestnews #maharashtranews #maharashtra

पुणे में ऑपरेशन टाइगर की चर्चा #maharashtranews #operationtiger #shivsena #politicsnews #latestnews

पुणे में ऑपरेशन टाइगर की चर्चा #maharashtranews #operationtiger #shivsena #politicsnews #latestnews

संजय राउत से जिंदा दिखता ठाकरे गुट: मंत्री उदय सामंत #maharashtranews #latestnews #politicsnews

संजय राउत से जिंदा दिखता ठाकरे गुट: मंत्री उदय सामंत #maharashtranews #latestnews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges