Published On : Mon, Sep 5th, 2016

“शौर्य” का उद्घाटन ‘गुरु’ को

Advertisement

Shourya Restaurant

नागपुर: निसर्गमय छटा के मध्य उत्तम दर्जे व जेब पर भार न पड़ने वाले मूल्य पर एक अत्याधुनिक ढाबे की शुरुआत गणेशोत्सव के मध्य आगामी ८ सितंबर २०१६ को होने जा रही है, जिसे “शौर्य फॅमिली रेस्टॉरेंट एंड ढाबा” के नाम से जाना जायेगा।

यह छिंदवाड़ा रोड पर मात्र १४ किलोमीटर की दुरी पर निर्मित हो रहा है। नागपुर शहर के भोजन प्रेमियों की नज़र से देखे तो “शौर्य” तक पहुँचने में मात्र १५ मिनट लगेगा।

इसके संचालक द्वय प्रिंस सिंह व उनके अभिन्न साथ प्रमोद के अनुसार इस मार्ग पर ढाबा खोलने की योजना वर्षों पुरानी थी, जिसे अब मूर्त रूप दिया जा रहा है। इस ढाबे में ऐसी दर रखी जाएँगी, जिससे आम से लेकर खास भोजन का स्वाद लेने हेतु आपोआप बारंबार आये। ढाबे में वेराइटी उतनी ही सूचीबद्ध दिखेगी, जितनी मांग पर तुरंत तैयार किया जा सके।

“शौर्य” का विधिवत उद्घाटन पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री सुनील केदार ८ सितंबर की शाम ६ बजे करेंगे। इस अवसर पर बिहार से लेकर शहर-जिले के सैकडों गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

Advertisement

Shourya Restaurant
Shourya Restaurant

– राजीव रंजन कुशवाहा

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.