
File Pic
नागपुर:अपनी विभिन्न माँगो को लेकर राज्य के किसान गुरुवार से राज्यव्यापी हड़ताल पर है। आजादी के बाद शायद यह पहला मौका है जब 24 घंटे मेहनत और काम करने वाले किसानों ने एकत्रित होकर कामबंद करने का ऐलान किया हो। किसानो से जुड़े विभिन्न संगठनो ने किसानो से जुडी कई माँगो को लेकर इस आंदोलन का आगाज़ किया है। इस बंद का असर पहले ही दिन से दिखाई भी पड़ने लगा है विदर्भ के किसान भी इस आंदोलन से जुड़कर अपनी आवाज बुलंद कर रहे है।
वैसे तो इस आंदोलन में कई मुद्दे शामिल है लेकिन प्रमुख रूप से संपूर्ण रूप से कर्ज मुक्ति,बिजली के बिल में छूट और उत्पादन शुल्क से फ़सल को दोगुना भाव देने की माँग अहम है। आंदोलन के तहत विदर्भ में कई जगह आंदोलन और प्रदर्शन हुए। किसानो ने अपनी सब्जी,फसल और दूध को सड़क में फेंक का प्रदर्शन किया। विदर्भ के लगभग सभी जिलों में प्रदर्शन हुआ और तहसीलदारों को निवेदन सौपा गया। विदर्भ राज्य आंदोलन समिति और शेतकरी संगठन ने भी प्रदर्शन कर किसानो के लिए राज्य सरकार से न्याय की माँग की।
अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews
वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak
अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #updatenews #maharashtranews
रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews #ambarnath #updatenews #maharashtra
निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt #political #LatestNews...
भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news



