Published On : Fri, Aug 28th, 2020

स्वच्छता सर्वेक्षण में नरखेड़ जैसे छोटे शहर ने हासिल किया देश का बड़ा सम्मान

Advertisement

नरखेड़– केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के अंतर्गत घोषित किए गए परिणामों में नरखेड़ को देश मे 23 और राज्य में 6वे नंबर पर आने का सम्मान प्राप्त हुआ है. स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2020 के अंतर्गत स्पर्धा में कुल 4242 शहरों को उनके अपने क्षेत्र में किए गए कार्य के आधार पर चयनित किया गया था. हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा इसके परिणाम घोषित किए गए है. ज्ञात हो कि नगर को इस वर्ष 3 स्टार रैंकिंग से नवाजा गया था.

जिसके बाद 2021 में 5 स्टार रैंकिंग का लक्ष्य सामने रखा गया है और इसके लिए नगर परिषद प्रशासन अभी से कार्य मे जुट गया है. वही प्राप्त नंबरों के बाद केंद्र सरकार द्वारा नगर परिषद को पुरस्कार के रूप में फंड मुहैय्या करवाया जाएगा.जिससे नगर के विकास कार्य व सफाई को लेकर किए जानेवाले कार्य को गति मिलेगी.

इस सफलता का श्रेय नगराध्यक्ष अभिजीत गुप्ता ने नगर के नागरिक, विभिन्न सामाजिक संघटन, व्यापारी संघटन, स्कूल,कॉलेज, नगर परिषद का सफाई विभाग व अन्य विभाग के कर्मचारियों को दिया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.