Published On : Tue, Jan 8th, 2019

भाजपा-कांग्रेस समर्थकों का २० को शक्ति-परिक्षण

Advertisement

भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के अधिवेशन में अमित शाह तो जनसंघर्ष यात्रा के समापन पर कमलनाथ, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत की उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रहेंगी

नागपुर: भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तो कांग्रेस के जनसंघर्ष यात्रा का समापन नागपुर में होने से उसमें शरीक होने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ,राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आने वाले हैं. ये दोनों कार्यक्रम २० जनवरी को होने वाले हैं. जिसकी सफलता के लिए दोनों पक्षों के समर्थकों का शक्ति-परिक्षण होने जा रहा रहा. इस शक्ति परिक्षण को दोनों पक्षों को आपसी अंदरूनी मतभेद भुलाकर एकजुटता दिखाने का सुनहरा अवसर कहा जा रहा है जो आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जोश भरने का काम करेगी.

ज्ञात हो कि कांग्रेस के जनसंघर्ष यात्रा का समापन २० जनवरी को नागपुर में होने जा रहा. इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन टाकली मैदान पर किया गया है. जनसंघर्ष यात्रा के समापन पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे के नेतृत्व में कमलनाथ,भूपेश बघेल,अशोक गहलोत का सत्कार किया जाएगा।इसके अलावा प्रदेशाध्यक्ष अशोक चौहाण,लोकसभा में कांग्रेस पक्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे,नवजोतसिंह सिद्धू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे.

दूसरी ओर १९ से २० जनवरी तक भाजपा अनुसूचित जाती-जमाती आघाडी का राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर में कस्तूरचंद पार्क मैदान पर आयोजित किया गया है. २० जनवरी को अधिवेशन का समापन हैं,समापन समारोह में राष्ट्रीय भाजपाध्यक्ष अमित शाह उपस्थित रहने वाले हैं. उल्लेखनीय यह है कि उक्त दोनों कार्यक्रमों की सफलता का दारोमदार दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के कांधो पर टिकी हुई है. एक तरह की मानों तो समर्थकों व कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन बतलाया जा रहा है. इसका परिणाम आगामी लोकसभा चुनाव पर पड़ने के आसार को नाकारा नहीं जा सकता.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.