Published On : Tue, Jan 8th, 2019

बोगस सर्वे के खिलाफ बीजेपी ने दर्ज कराई शिकायत, आयटी एक्ट के अनुसार कार्रवाई की माँग

Advertisement

नागपुर – दक्षिण नागपुर विधानसभा सीट में शुरू सर्वे के ख़िलाफ़ बीजेपी ने हुडकेश्वर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। नागपुर बीजेपी के सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष केतन मोहितकर ने पुलिस को पत्र लिखकर इस मामले की जाँच कर कार्रवाई की माँग की है। नागपुर टुडे ने चार जनवरी को एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसमे शहर की दक्षिण नागपुर सीट पर शुरू सर्वे की जानकारी पाठकों को दी गई थी।

इस तरह के शुरू सर्वे को लेकर नागपुर टुडे की टीम ने बीजेपी नेताओं से भी बातचीत की थी जिसमे उन्होंने इस सर्वे के सबंध की किसी तरह की जानकारी होने की बात से इंकार किया था। खुद बीजेपी के शहराध्यक्ष और इसी क्षेत्र से विधायक तथा प्रचार प्रमुख चंदन गोस्वामी ने पार्टी द्वारा इन तरह का कोई सर्वे कराये जाने से इंकार किया था। वैसे यह सर्वे जिस तरह से किया जा रहा है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें इस विशिष्ठ नेता को प्रचारित किया जा रहा है।

पार्टी के आयटी सेल अध्यक्ष द्वारा पुलिस में की गई शिकायत में स्ट्रौपोल डॉट कॉम नामक वेबसाईट पर शुरू पोल को फर्जी करार देते हुए आयटी एक्ट 2000 की धारा 66 बी,67 के साथ आयपीसी की धारा 415 के तहत मामला दर्ज करने की माँग की गई है। सेल के मुताबिक वेबसाईट की जाँच करने पर पता चलता है कि इसके पास राजनीतिक सर्वे करने का अधिकार नहीं है बावजूद इसके ऐसा किया जा रहा है। ऐसे में यह आम मतदाताओं के साथ धोखाधड़ी है।

वेबसाईट के माध्यम से राजनीतिक गलतफहमी फ़ैलाने का काम हो रहा है जिस पर रोक लगनी चाहिए। इस मामले की जाँच कर आरोपियों को सजा दिलाने की माँग भी की गई है।

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.