Published On : Wed, Oct 28th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में पड़ोसन पर खलबत्ते से हमला, सिर फोड़ा!

Advertisement

Nagpur Crime Branch Acts Against 21 Accused in 18 Operations

नागपुर टुडे – नागपुर के वाठोड़ा थाना क्षेत्र स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर में पड़ोसियों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पति के साथ विवाद के बाद गाली-गलौज कर रही एक महिला को टोकना उसकी पड़ोसन को भारी पड़ गया। आरोप है कि गुस्से में आई महिला ने खलबत्ते से पड़ोसन के सिर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर वाठोड़ा पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सीसीटीवी कैमरे निकलवाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर में रहने वाली अश्विनी विजय खुणे (35) और सारिका रितेश तारोडकर (35) पड़ोसी हैं। सारिका का पति निजी काम करता है। उसने अपने खर्च पर बिल्डिंग के संबंधित फ्लोर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे।

बताया जाता है कि सारिका और उसके पति के बीच अनबन चल रही है। इसी कारण उसका पति दूसरी जगह रहता है, हालांकि उसका घर पर आना-जाना जारी है।

Advertisement

रविवार को सारिका ने एक तकनीशियन को बुलाकर सीसीटीवी कैमरे निकलवा दिए। इसकी जानकारी मिलने पर उसका पति वहां पहुंचा और कैमरे निकलवाने को लेकर पत्नी से सवाल किया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा महंगा

पति के साथ विवाद के दौरान सारिका बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों को भी गाली देने लगी। यह देखकर पड़ोस में रहने वाली अश्विनी ने उसे दूसरों को गाली देने से रोका और इस व्यवहार पर आपत्ति जताई।

आरोप है कि अश्विनी की बात सुनकर सारिका भड़क गई और उससे विवाद करने लगी। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान सारिका ने कथित तौर पर खलबत्ते से अश्विनी के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।

वाठोड़ा पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। शिकायत के आधार पर वाठोड़ा पुलिस ने सारिका रितेश तारोडकर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.