Published On : Fri, Oct 28th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

आईआईआईटी: छात्रों को मिला 40 लाख तक का पैकेज, मिलिट्री कॉलेज महू के साथ चलाएंगे पीडी डिप्लोमा

Advertisement

नागपुर. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) के छात्रों को बेहतरीन प्लेसमेंट मिले हैं. देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियां आकर्षित होन लगी हैं. यही वजह रही 2022 के बैच में 93 फीसदी प्लेसमेंट के साथ रिकॉर्ड बनाया है. इनमें सबसे अधिक 40 लाख का वार्षिक पैकेज और 12 लाख का औसत वार्षिक पैके

पत्रकारों से चर्चा में काकड़े ने बताया कि संस्थान की भविष्य की योजनाओं में कुछ नये पाठ्यक्रम प्रस्तावित किये गये हैं.इनमें बीटेक (कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, बीटेक सीएसई ह्यूमन कम्प्यूटर इंटरेक्शन एंड गेमिंग टेक्नोलॉजी, डाटा साइंस एंड एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स सीएसई और ईसीई क्षेत्रों में पीएचडी का समावेश है साथ ही मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेली कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग महू ‘मध्य प्रदेश) के साथ इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी में संयुक्त रूप से पीजी डिप्लोमा दिया जाएगा

अगले सत्र तक 1200 छात्रअगले सत्र तक 1200 छात्र
शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से संस्थान में चार नई शाखाओं और दो मौजूदा शाखाओं के साथ लगभग 1200 छात्र होने की उम्मीद है. अब तक संस्थान से यूजी, पीजी डिप्लोमा धारकों और पीएचडी के साथ ही 460 से अधिक छात्र निकले हैं. संस्थान सामाजिक क्षेत्र में भी सहयोग कर रहा है.

एचसीएल फाउंडेशन और एनजीओ आरोह के सहयोग से पौधारोपण किया गया. करीब 900 से अधिक पेड़ लगाए हैं. सीएफटीआई की श्रेणी के तहत एआरआईआईए रैंकिंग 2021 में 8वीं प्रोमिसिंग रैंक, 2 करोड़ से अधिक अनुसंधान निधि, 6 पेटेंट और 100 से अधिक जर्नल प्रकाशित किये गये हैं.

Advertisement

आज दूसरा दीक्षांत समारोह
संस्थान के दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे किया गया है. आयोजन वारंगा, बूटीबोरी स्थित संस्थान के परिसर में किया गया है.डॉ. आनंद देशपांडे, संस्थापक, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, पर्सिस्टेट सिस्टम्स लिमिटेड मुख्य अतिथि होंगे.समारोह में 4 पीएचडी, 142 बी. टेक डिग्री, 70 डिप्लोमा प्रदान किये जाएंगे. साथ ही एकेडमिक उत्कृष्टता पुरस्कार और मेरिट पुरस्कार आयुषी टंडन (सीजीपीए 9.37) और अरुण दास (सीजीपीए 9.36) को प्रदान किया जाएगा. पत्र परिषद में डीन अश्विनी कोठारी, रजिस्ट्रार कैलास दाखले, कीर्ति दोरशेटवार उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.