Published On : Fri, Oct 28th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

कुर्ला में गोदाम में लगी भयंकर आग, मौके पर आठ 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

Advertisement

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के मुंबई के एक कुर्ला (Kurla) इलाके के गोदाम में भयंकर आग लगी है। उक्त गोदा में लेवल-2 की आग लगी है। वहीँ दमकल की आठ गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर मौजूद है।

इस मामले पर मुंबई दमकल विभाग ने कहा कि, कुर्ला इलाके के एक गोदाम में लेवल-2 में आग लगी है। फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए उनकी टीम की आठ गाड़ियां मौके पर तैनात है। अब तक किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। ना ही आग लगने के कारणों का पता चल पाया है। घटना की अधिक जानकारी का इतंजार है।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गौरतलब है कि बीते दो दिन पहले कुर्ला पश्चिम के साकीनाका में खैरानी रोड पर स्थित एक कबाड़ के गोदाम में भयंकर आग लग गई थी। तब इस आग की चपेट में वहां लगे हालांकि भगवान के शुक्र से तब हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली थी। उक्त आग तब सुबह 7 बजे लगी थे और देखते ही देखते परिधान व कागज के स्ट स्क्रैप सामग्री, बिजली के तारों, प्रतिष्ठानों, नालीदार पैकिंग बॉक्स आदि में फैल गई थी। फिर दोपहर 2.47 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.