Published On : Mon, Jan 1st, 2018

एकनाथ खड़से अगर कांग्रेस में आते है तो दिल से उनका स्वागत – अशोक चव्हाण

Advertisement

Eknath Khadse
मुंबई: कभी बीजेपी के कद्दावर नेता रहे और वर्त्तमान में हाशिये पर खड़े एकनाथ खड़से को पार्टी में शामिल होने के लिए खुला निमंत्रण कांग्रेस द्वारा दिया गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण ने ने खड़से को निमंत्रण देते हुए कहाँ कि अगर वो उनकी पार्टी में शामिल होना चाहते है तो उनका स्वागत है। खड़से अगर नाराज़ होंगे और कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लेते है तो इस पर विचार किया जायेगा उनका आना हमारे लिए ख़ुशी की बात होगी।

गौरतलब हो की सिर्फ कांग्रेस ही नहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी एकनाथ खड़से को खुला निमंत्रण दे चुकी है। एक कार्यक्रम के दौरान अजित पवार और खड़से द्वारा एक साथ मंच साझा करने से कई तरह की अटकलें शुरू हो गई थी। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए चव्हाण ने खड़से पर तो खुल कर बात की लेकिन बीते दिनों पार्टी से बाहर जा चुके नारायण राणे को लेकर वह चुप्पी साधे रहे। उन्होंने बस इतना कहाँ की नाराज़ लोगो का स्वागत है लेकिन जो हालहीं में पार्टी छोड़कर बाहर गए है उन पर ध्यान क्यूँ दिया जाये।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
03 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,62 600 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above