Published On : Fri, Dec 6th, 2019

हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

Advertisement

हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. यह एनकाउंटर नेशनल हाइवे-44 के पास गुरुवार देर रात हुआ. पुलिस आरोपियों को एनएच-44 पर क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी. पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की. पुलिस ने चारों आरोपियों को ढेर कर दिया है.

बता दें कि 27-28 नवंबर की दरम्यानी रात को हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया गया था. महिला डॉक्टर का जला शव बेंगलुरु हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडरपास के करीब मिला था.

पुलिस हिरासत में थे आरोपी

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जिसके बाद हैदराबाद पुलिस ने हिरासत की मांग की तो आरोपियों को 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया था. पुलिस आरोपियों को सीन रिक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी. इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में चारों आरोपी मारे गए.

Advertisement

महिला डॉक्टर के साथ दरिंदों ने की थी हैवानियत

महिला डॉक्टर की स्कूटी पंक्चर पंक्चर हो गई थी. जब वह स्कूटी पार्क कर रही थी, तभी चारों दरिंदों ने हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया था. इसके बाद चारों आरोपियों ने डॉक्टर के साथ दरिंदगी की और गला दबाकर हत्या कर दी थी. इसके बाद रेप पीड़िता के शव को जला दिया गया था. हैदराबाद की इस रेप और मर्डर की घटना के बाद जहां एक ओर पूरे देश में गुस्सा है तो वहीं संसद में इस मामले की गूंज सुनाई दे रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.