Published On : Fri, Dec 6th, 2019

राशिफल 06 दिसंबर: देखें, मीन राशि में चंद्रमा के संचार से किन-किन राशियों को फायदा

Advertisement

मेष: चंद्रमा मीन राशि पर संचार करेगा। इस संचार से कई राशियों के लिए दिन का पहला भाग शुभ रहेगा तो किसी के लिए दोपहर के बाद का समय ज्यादा अनुकूल रहेगा। अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन देखें सबसे पहले मेष राशि…

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। भाग्य 55% साथ देगा।

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: आज विशेष उन्नतिदायक दिन है। कोई भी रुका हुआ कार्य जो आपका नहीं बन पा रहा हो, आज क्रियान्वित करें। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। सफलता अवश्य मिलेगी। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। भाग्य 75% साथ देगा।

मिथुन: कल जो आपका कार्य नहीं बना है, वह आज बनने की संभावनाएं हैं। कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी, कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिन आनंद और उल्लास में बीतेगा। शुभ समाचार मिलेगा। भाग्य 80% साथ देगा।

Advertisement

कर्क: आज यात्रा का योग है। भाग्य का साथ मिलेगा और बिगड़े कार्य बनने लगेंगे। आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आने से आनंदित होंगे। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। नए कार्यों का आयोजन हाथ में लेंगे। भाग्य 70% साथ देगा।

सिंह: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज अपनी प्रिय वस्तुओं, मोबाइल आदि का ध्यान रखें, लापरवाही के कारण कोई चीज गुम हो सकती है। गुप्त शत्रु आज हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है। भाग्य 60% साथ देगा।

कन्या:प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। नया कार्य या रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। वैवाहिक जीवन में उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। भाग्य 80% साथ देगा।

तुला: आज धनदायक दिन है, शत्रु निर्बल रहेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। आय के नए साधन बनेंगे। आज आपका मनोबल बढ़ेगा और इससे कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगे और लाभकारी रहेंगे। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। भाग्य 72% साथ देगा।

वृश्चिक: आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाएं लाभ देंगी। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं। ऑफिस में सहकर्मीगण सहायक होंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात मन को आनंदित करेगी। भाग्यवृद्धि का प्रबल योग है। भाग्य 78% साथ देगा।

धनु:आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। मन आज बेचैन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य की चिंता परेशान कर सकती है। राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य 55% साथ देगा।

मकर: आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मनोबल बढ़ेगा और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। भरोसेमंद व्यक्ति से लाभ आज अवश्य लें। कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। भाग्य 75% साथ देगा।

कुंभ: आज धनागमन कहीं से होगा। धन निवेश भी कर सकते हैं, अवश्य लाभ होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। आपका हर कार्य सरलता से पूरा होगा। मित्रों और संबंधियों की तरफ से भेंट सौगात मिल सकता है। भाग्य 70% साथ देगा।

मीन:आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। मनोरंजन कार्यों पर खर्च सकता है। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। मांगलिक अवसरों पर जाना होगा। मित्रों के साथ प्रवास पर्यटन का आयोजन करेंगे। भाग्य 78% साथ देगा।-

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.