Published On : Thu, Mar 16th, 2017

“पापा ने सेवपुरी में जहर दिया था मम्मी को” – बेटी ने दिया बयान, पिता गिरफ्तार

Advertisement

Representational Pic


नागपुर: 
अपनी पत्नी को सेवपुरी में जहर देकर मारने के आरोप में लकड़गंज पुलिस ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस व्यक्ति का नाम राध्येश्याम तिवारी है और वह छापरू नगर स्थित गरोबा मैदान बस्ती का निवासी है।

पुलिस इस्तगासे के अनुसार पहली जनवरी 2017 को मेयो अस्पताल में गरोबा मैदान बस्ती निवासी 39 वर्षीय रेखा तिवारी नामक महिला को तबियत बिगड़ने के वजह से भर्ती किया गया था। अगले ही दिन रेखा तिवारी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। उस समय लकड़गंज पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जाँच शुरु की।

जाँच के दौरान पुलिस को मालूम हुआ कि 1 जनवरी को सेवपुरी खाने के बाद से ही रेखा की तबियत लगातार खराब होती चली गयी। इस बीच रेखा और राधेश्याम की 13 साल की बेटी ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी माँ को उसके पिता ने ही सेवपुरी में जहर मिलाकर दिया था, जिसको खाने के बाद माँ की तबियत खराब होती गयी और अंततः उनकी मौत हो गयी। बेटी के बयान पर पुलिस ने राधेश्याम तिवारी को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Gold Rate
Apr 18 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,59,800/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि बेटी ने पिता को सेवपुरी में जहर मिलाते देखा था या नहीं; न ही इस तथ्य का खुलासा किया गया है कि पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट में रेखा की मृत्यु की वजह क्या थी।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement