Published On : Sat, Sep 20th, 2014

कन्हान न.प. मुख्य कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ अनशन

Advertisement


कन्हान। 
न.प. में जबसे मुख्य अधिकारी श्रीमती वंजारी आई हैं तबसे सामान्य नागरिक परेशान हो गए हैं और नगर परिषद बनाने वाले नेता चुप्पी साधे बैठे हैं. यह पब्लिक सर्वेंट किसी भी प्रमाणपत्र के लिए कई तरह के कागजात जमा कराने के बावजूद उन्हें प्रमाणित करने में कई दिन लगा रही है. उसी तरह सामान्य व्यक्ति और गरीबों पर ग्रा. प. के वक्त जो हजारों रुपये का टॅक्स बकाया वह पूरा जमा किये बगैर प्रमाणपत्र नहीं दिया जाता. प्रमाणपत्र नहीं मिलने से नागरिक शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं. इसी समस्या को लेकर संघटन कार्याध्यक्ष से वाद विवाद हुआ था. तब सी.ई.ओ ने संघटन द्वारा लगाया सार्वजनिक प्याऊ जिसे पूर्व ग्रा. प. ने नल कनेक्शन फ्री दिया था उसे 16 सितंबर 2014 को खंडित कर दिया. इस बारे में 17 सितंबर को पूछने पर उनका जवाब था कि प्रशासन का आदेश था, अतः न.प. को अर्ज दो तभी नल जोड़ा जाएगा. लेकिन आज तक नल कनेक्शन जोड़ा नहीं गया. जानवर तथा इंसान प्याऊ के पास पानी पीने आते हैं और उन्हें ऐसे ही लौटना पड़ता है.

जनता में सी.ई.ओ की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है. इसलिए संघटन कार्याध्यक्ष ने आज पुलिस थाने कन्हान तथा प्रशासक न.प. को सूचना अर्ज दिया है. 19 सितंबर तक दोपहर 2.30 बजे तक नल कनेक्शन नहीं जोड़ा गया तो उसी समय से न.प. कन्हान के सामने कार्याध्यक्ष मो. अली आजाद आमरण अनशन करेंगे.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.