Published On : Sat, Sep 20th, 2014

अंजनगांव सुर्जी शहर में पकड़ा अवैध गुटखा

Advertisement

Guthkha
चार दिन बाद भी दर्ज नहीं हुआ गुटखा जब्ती का मामला

अंजनगांव सुर्जी (अमरावती)। समूचे महाराष्ट्र राज्य में महाराष्ट्र शासन ने गुटखा बंदी लागू की है, लेकिन इसके बावजूद भी अंजनगांव सुर्जी तालुका में धड़ल्ले गुटखा बेचा जा रहा है. कुछ दिन पूर्व अंजनगांव सुर्जी शहर में मालवाहक आॅटो से गुटखे की बोरियां पकड़ी गयी. इस कार्रवाई में बड़ा आर्थिक व्यवहार होने की चर्चा शहर में शुरू है.

अंजनगांव सुर्जी शहर के साथ तालुका में विविध प्रकार का गुटखा हर पान ठेले पर बिक रहा है. यह विषय अन्न और दवाईयां प्रशासन के अंतर्गत आता है इसलिए पुलिस भी जानबूझकर ध्यान नहीं दे रही है. लेकिन 14 सितम्बर को अंजनगांव सुर्जी शहर में एक अॉटो में करीब 3 लाख का गुटखा पकड़ने की चर्चा है. इस घटना को चार दिन हो गए लेकिन किसी भी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआं. उक्त घटना में बड़ी गड़बड़ी होने की चर्चा है. सूत्रों का कहना है की, इसके पहले भी अंजनगांव सुर्जी में लाखों का गुटखा पकड़ा गया लेकिन कार्रवाई में हजारों का बताया गया. इस घटना से गुटखा का अवैध व्यवसाय करने वालों की बड़ी लिंक होने से इंकार नहीं किया जा सकता.

इस संदर्भ में अन्न और दवाईयां प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो पता चला पुलिस ने 15 हजार का गुटखा पकड़ा और मामला दर्ज किया जायेगा ऐसा कहा गया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.