मुंबई: भारतीय जनता पार्टी का 38वां स्थापना दिवस शुक्रवार को है। इस मौके पर बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक विशाल रैली को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संबोधित करेंगे। रैली के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मुंबई पहुंच रहे हैं लेकिन इस कारण शहर को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में इस बात को लेकर काफी गुस्सा है।
बताया जा रहा है कि रैली के लिए राज्यभर से लगभग 3 लाख कार्यकर्ता 50,000 गाड़ियों से रैलीस्थल पहुंचेंगे। शुक्रवार सुबह से ही इसके कारण मुंबई की लगभग सभी प्रमुख सड़कें जाम हो चुकी हैं। वेस्टर्न एक्सप्रेस (WEH) और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई हैं।
बता दें कि गुरुवार को नेताओं का स्वागत करने बाइक से एयरपोर्ट पहुंच रहे कार्यकर्ताओं के कारण WEH पर लगभग 5 घंटे तक लोग फंसे रहे। एयरपोर्ट से लेकर पहले अंधेरी और फिर बोरिवली तक भीषण जाम लगा रहा। जाम में फंसे होने के कारण किसी की फ्लाइट छूट गई तो किसी की ट्रेन। वहीं कई ऐंबुलेंस भी जाम में अटकी खड़ी रहीं।
बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...
प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...
वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...
नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...
वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra
संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...




