Published On : Tue, Jun 16th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

हुड़केश्वर पुलिस ने घंटों में सुलझाया लूटकांड, आरोपी गिरफ्तार; ₹1.80 लाख का माल बरामद

Advertisement

नागपुर: नागपुर शहर की हुड़केश्वर पुलिस ने एक सनसनीखेज लूटकांड का पर्दाफाश करते हुए महज कुछ घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया आईफोन-15, एक सैमसंग मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल समेत कुल 1 लाख 80 हजार रुपये का माल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में शिकायतकर्ता हर्ष गोविंद बारसागडे (21) ने पुलिस को बताया कि वह 9 जून 2026 की सुबह अपने मित्रों सिद्धांत नागोसे और प्रणय आमदारे के साथ सक्करदरा चौक पर पोहे खाने गया था। लौटते समय सुबह करीब 4:30 बजे म्हालगी नगर स्थित गजानन मंदिर मार्ग से हुड़केश्वर रोड पर आते समय देवतले हॉस्पिटल के सामने दो युवकों ने उनकी राह रोक ली।

Gold Rate
Aug 4 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,21,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आरोपियों ने शिकायतकर्ता के बाल पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया, जिससे उसकी जेब में रखा मोबाइल सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे धमकाते हुए पैसे मांगने शुरू कर दिए और उसका आईफोन-15 छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए हुड़केश्वर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक प्रदीप कुंभारे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पिपला फाटा क्षेत्र से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया।

Advertisement

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवम प्रविण भनारे (18), निवासी नरेंद्रनगर, नागपुर बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया आईफोन-15, एक सैमसंग मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई टीवीएस रोनिन मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद माल की कुल कीमत लगभग 1.80 लाख रुपये बताई गई है।

मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और मामले की आगे जांच जारी है।

Advertisement
सिंधुदुर्ग नगरीवासियों को मालिकाना हक की राहत #maharashtranews #Sindhudurg #newsupdate #maharashtra

सिंधुदुर्ग नगरीवासियों को मालिकाना हक की राहत #maharashtranews #Sindhudurg #newsupdate #maharashtra

निर्मल उज्ज्वल क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के जमाकर्ताओं की परेशानी

निर्मल उज्ज्वल क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के जमाकर्ताओं की परेशानी

"पहले भगवान को जोड़े हाथ... फिर उड़ाया चांदी का मुकुट और मंदिर की घंटी!  #NagpurNews #TempleTheft

"पहले भगवान को जोड़े हाथ... फिर उड़ाया चांदी का मुकुट और मंदिर...

पंकजा मुंडे भाजपा छोड़ें; वडेट्टीवार की अपील #vidarbhanews  #nagpur #newsupdate #vidarbha

पंकजा मुंडे भाजपा छोड़ें; वडेट्टीवार की अपील #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

Nagpur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप #nagpurnews #Crime #POCSO  #LatestNews #CityNews #Justice

Nagpur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप #nagpurnews #Crime #POCSO #LatestNews #CityNews...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म #Nagpur #NagpurNews #CrimeNews #NagpurPolice #NewsUpdate

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म #Nagpur #NagpurNews #CrimeNews #NagpurPolice #NewsUpdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges