Published On : Fri, Jun 5th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

हुडकेश्वर पुलिस का बड़ा खुलासा: वाहन चोर गिरोह पकड़ा गया, 5 अपराधों का पर्दाफाश

तीन चोरी की दोपहिया गाड़ियां, सोने के आभूषण समेत 1.67 लाख रुपये का माल बरामद; एक आरोपी और विधि संघर्षग्रस्त बालक हिरासत में
Advertisement

नागपुर टुडे – नागपुर के हुडकेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र में वाहन चोरी और घरफोड़ियों के मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर आरोपी और एक विधि संघर्षग्रस्त बालक को हिरासत में लेकर पांच अलग-अलग अपराधों का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन दोपहिया गाड़ियां, सोने के आभूषण तथा अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 21 मई को तरोडी खुर्द निवासी लंकेश नेवारे ने हुडकेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके भाई प्रणय नेवारे की दोपहिया वाहन गजानन मंदिर परिसर से चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Gold Rate
Sept 07 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 1 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक नरसाला गांव स्थित पानी की टंकी के पास चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल जाल बिछाकर शोहेब उर्फ शोभू असलम खान तथा एक विधि संघर्षग्रस्त बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने वाहन चोरी की वारदात कबूल कर ली।

Advertisement

आगे की जांच में आरोपियों की संलिप्तता तीन वाहन चोरी, एक घरफोड़ चोरी और एक जबरी चोरी सहित कुल पांच मामलों में सामने आई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन दोपहिया गाड़ियां बरामद कीं। इसके अलावा सोने के आभूषण और अन्य चोरी का सामान भी जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1 लाख 67 हजार रुपये मूल्य का मुद्देमाल बरामद किया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक अनामिका मिर्जापुरे के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.