Published On : Fri, Jul 27th, 2018

फिर से साथ आ सकते हैं ऋतिक रोशन और सुजैन खान!! तस्वीरें दे रही हैं सबूत

Advertisement

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रौशन और सुजैन खान एक बार फिर मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं. वैसे इस बार उनके चर्चा में आने का कारण तलाक से जुड़ा कोई मामला नहीं बल्कि उनके एक होने से जुड़ा है. जी हां..आपने सही सुना..साल 2014 में ऋतिक और सुजैन ने तलाक लिया था जिसके बाद से ही अइस कपल ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

अब खबर है कि ऋतिक और सुजैन एक बार फिर से अपने रिश्ते को मौका दे सकते हैं. हाल ही में दोनों की एक तस्वीर सामने आने के बाद यह खबर जोर पकड़ रही है. हालांकि इससे पहले भी ऋतिक-सुजैन को तलाक के बाद एक साथ देखा जा चुका है. हालांकि मीडिया के द्वारा जब भी इस कपल से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बच्चों के भविष्य का ही हवाला दिया.

इसके अलावा बीते 3 सालों में लोगों ने इस कपल को अक्सर पार्टियों, फैमिली फंक्शन, डिनर और वेकेशन्स पर साथ जाते हुए देखा है. ऐसे में कहीं न कहीं दोनों के फैंस को इस बात का पूरा भरोसा रहता है कि ये दोनों जरूर एक बार फिर साथ आ जाएंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक और सुजैन इस बारे में फिलहाल सोच रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक ये कपल अपने बच्चों की वजह से दोबारा शादी करने के फैसले के बारे में सोच रहा है. एक खास बात ये है कि पिछले साल जब कंगना रनौत और ऋतिक रोशन विवाद सामने आया था, उस वक्त भी सुजैन अपने एक्स हसबैंड के सपोर्ट में पूरी मजबूती से खड़ी दिखाई दी थीं.

Advertisement

बहरहाल, अब यह देखना दिलचस्प होगा दोनों दोबारा शादी कब तक करते हैं. बात चाहे जो भी हो लेकिन इस कदम से दो दिलों के टूटे तार एक बार फिर से जुड़ जरूर जाएंगे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.