Published On : Fri, Jul 27th, 2018

आज गुरू पूर्णिमा के साथ चंद्रग्रहण

Advertisement

नागपुर : संवत 2075 आषाढ़ शुक्ल आज गुरुपूर्णिमा 27 जुलाई शुक्रवार को सबसे लंबी अवधि वाला खग्रास चंद्रग्रहण पड़ रहा है.यह पूरे भारत समेत कई देशों में भी दिखाई देगा.

चंद्र ग्रहण के शुरू होने से समाप्त होने तक का समय करीब 3 घंटे 54 मिनिट का रहेगा. शांतिनगर के पं. सुनील शर्मा ने बताया कि मकर राशि उत्तराषाढ़ा व श्रवण नक्षत्र में घटित होनेवाला चंद्र ग्रहण 27 जुलाई की रात्रि में 11 बजकर 54 मिनट पर प्रारम्भ होकर इसका मध्यकाल रात्रि 1:55 पर तथा इसका मोक्ष काल अर्धरात्रि 3:48 को होगा.इस ग्रहण का सूतक 27 जुलाई को 2:55 दिन से प्रारंभ हो जायेगा.

जरीपटका के पं.हरीश शर्मा ने बताया कि इस ग्रहण का सूतक लगते ही नगर के सभी मंदिरों के कपाट भी बंद हो जायेगे.इस दिन गुरुपूर्णिमा का पर्व भी होने से सभी लोगों को गुरुपूजन व अन्य धार्मिक कार्य अनुष्ठान दोपहर 2:55 से पूर्व ही करना होंगा.मान्यता के अनुसार सूतक काल में भोजन आदि का भी निषेध कहाँ गया है.ग्रहण काल में मंत्र जाप,तप दान-पुन्य करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है.

ग्रहण काल में देवदर्शन-पूजा पाठ,देवस्पर्श भी निषेध माने गये है.इस बार ग्रहण का प्रभाव भारत के अलावा अन्य देशों में भी रहेगा.ग्रहण स्पर्श पूर्व दिशा से होंगा.तथा मोक्ष पश्चिमी दिशा में होंगा. इस ग्रहण का मेष,सिंह,वृश्चिक और मीन राशियों पर शुभ रहेगा.वृषभ,कर्क,कन्या व धनु राशियो पर सामान्य तथा मिथुन, तुला,मकर व कुंभ राशियों पर अशुभ रहेंगा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.