Published On : Sat, May 9th, 2015

भद्रावती : मकान में लगी आग, 50 हजार का नुकसान

Advertisement


Fire in House  (1)
भद्रावती (चंद्रपुर)।
नगरपालिका क्षेत्र के विजासन रेलवे फाटक के समीप भरी दोपहर में मकान में अचानक आग लग गई. इस घटना में 50 हजार रूपये का नुकसान होने का अंदाजा जताया जा रहा है. यह घटना शुक्रवार 8 मई को हुई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार वनिता सुरेश घुगल का यहाँ के रेलवे फाटक के समीप तीन एकड़ खेत है. जहां खेत में खेती का सामान रखने के लिए दो खोली का मकान बनाया गया. पश्चात भरी दोपहर इस मकान में आग लग गई. मकान में टपक सिंचाई का पाईप, रस्सी, फाटा, लकडिया, पुराना फ्रिज आदि अन्य सामान रखा था. जहां फ्रिज को छोड़ सभी सामग्री जलकर खाक हो गई. इस घटना में वनिता घुगल का करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है.

गौरतलब है कि दूसरे खेत में चारा रखने के लिए किसानों के छे ढोले है. अग्निशमन दल की गाडी समय पर आने से बड़ा नुकसान टला. आग का कारण पता नही चल पाया है. वनिता घुगल के पति ने तीन लाख रूपये का कर्ज होने से 5 महीने पहले आत्महत्या की थी. वनिता कुछ महिलाओं समेत खेत में काम कर रही थी. इस आग में हुए नुकसान के लिए शासन मदद करे ऐसी मांग उक्त महिला ने की है.

Fire in House  (2)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.