Published On : Sat, May 9th, 2015

चांदुर रेलवे : जाब कार्ड के लिए भटक रहे किसान

Advertisement

8 Job card
चांदुर रेलवे (अमरावती)। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले किसानों को विविध सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जाब कार्ड की जरुरत होती है. यह नप क वर्गिय नप में आने के चलते किसानों को मांग के बाद भी जाब कार्ड नहीं दिए जा रहे है. जिससे किसानों को योजनाओं के लाभ से वंचित रहने की नौबत आ गई है. किसानों  में इस बात को लेकर खासी नाराजगी है कि योजनाएं चलाने का अधिकारी नप को है तो जाब कार्ड के भी उन्हें यहीं से उपलब्ध करवाए जाने चाहिए.

जिला प्रशासन दे ध्यान
महाराष्ट्र राज्य रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में  क वर्गिय नगर पालिकाओं का समावेश है. इन नप की सीमा क्षेत्रों में रहने वाले मेहनतक श परिवारों के प्रत्येक प्रौढ़ सदस्य द्वारा नप से जाब कार्ड की मांग कर सकता है. नप प्रशासन के मुख्य अधिकारी अथवा अन्य अधिकारी को इस संदर्भ में मांग करने वालों को जाब कार्ड देना अनिवार्य है होने की सूचना दी गई है. लेकिन इस नप में किसानों व मजदूरों को जाब कार्ड नहीं दिए जा रहे है. इतना ही नहीं तो किसान जाब कार्ड के लिए कहां मांग करे यह भी उन्हे नहीं बताया जा रहा है. जिलाधिकारी व पालक मंत्री इस मामले में ध्यान दे ऐसी मांग किसान व मजदुर कर रहे है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.