Published On : Sat, May 16th, 2015

इंदला : बाघ ने किया घोड़े का शिकार

Advertisement

15 Indlla
इंदला (अमरावती)। इंदला जंगल में घास चरने गए घोडे के समूह में से एक घोड़े के शावक को पट्टेदार बाघ ने अपना शिकार बना लिया है. यह घटना शुक्रवार को सबेरे घटी. घोड़े के मालिक आगा खां ने अपने घोडे को बचाने की कोशिश की, किंतू बाघ के आगे वह असहाय साबित हुआ. इंदला के जंगल में हुई इस घटना से सनसनी मच गई है.

पत्थर मारकर भगाने का प्रयास
आगा खां के अनुसार उसके पास पालतु एक घोड़ी उसके 3 बच्चे है. गुरुवार को वे चरने के लिए इंदला के जंगल में गए. लेकिन लौटने पर केवल घोड़ी और 2 बच्चे थे. रात अधिक होने से वे डर के कारण तीसरे शावक को ढुंढने नहीं गया. लेकिन शुक्रवार को तडके 5 बजे वे उसकी तलाश में जंगल पंहुचे, तब उन्हें एक बाघ घोड़े पर झपटता हुआ दिखा. उन्होंने बाघ को पत्थर मारकर भगाने की कोशिश की, लेकिन वे भी बाघ को देखकर भयभीत थे. उन्होंने इस मामले में वन विभाग के कर्मियों को सूचित किया, लेकिन तब तक घोड़े की गर्दन बाघ के मुंह में आ चुकी थी. शिकार करने के बाद बाघ वहां से भाग गया.

वन अधिकारियों ने किया निरीक्षण
सूचना पर वनविभाग के अधिकारी सहित सैकड़ों गांव वासी घटना स्थल पर पंहुचे. वहां गर्दन पर हमले से मृत हुआ घोडा पडा था. जानकारों के अनुसार हिंसक पशु दिन के समय शिकार करते है और रात को आकर उसे खाते हैं इसीलिए यह मृत घोड़ा यहां छोड़ कर बाघ चला गया होगा. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है.

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.