Published On : Mon, Mar 9th, 2020

Horoscope Today, 9 March 2020: आज होलिका दहन पर ग्रहों का अनोखा संयोग, जानें राशियों पर प्रभाव

Advertisement

मेष: Horoscope Today (आज का राशिफल) 9 मार्च सोमवार को चंद्रमा का संचार दिन रात सिंह राशि में हो रहा है। यहां चंद्रमा पर 5 ग्रहों सूर्य, बुध, गुरु, केतु और मंगल की दृष्टि रहेगी। ग्रहों की इस स्थिति का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा, देखिए होलिका दहन का दिन आपका कैसा रहेगा।

कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। नई योजनाएं लाभ देंगी। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। समाज में मान-प्रतिष्ठा का इजाफा होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। दूर रहने वाली संतान के शुभ समाचार मिलेंगे। पर्यटन की संभावना है। भाग्य 75% साथ देगा।

Gold Rate
Apr 09,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,100/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज कोई नया कार्य न करें। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। स्वास्थ्य नरम रहेगा। धन के लेन-देन में सतर्कता बरतें। परिजनों और सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। भाग्य 65% तक साथ देगा।

मिथुन: आज पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगें और लाभकारी रहेंगे। काफी समय से अटके काम को पूरा कर सकते हैं। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। भाग्य 85% तक साथ देगा।

कर्क: लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें, धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की आशंका कम है। सेहत के प्रति आपको सजग रहना होगा। विवादों से बचकर रहें। अपने भी आज परायों सा व्यवहार करते हुए महसूस होंगे। आज का दिन संयम पूर्वक बिताएं। भाग्य 56% तक साथ देगा

तुला: आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होगा और जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त सकते हैं। अधिकारी सहायता करेंगे। सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। भाग्य 80% तक साथ देगा।

वृश्चिक:आज आपका सितारा अनुकूल है। लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। दोस्तों और मित्रों के साथ घूमने की योजना बन सकती है। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। सहकर्मियों और अधिकारियों से आप पूरा सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। घर में आनंद और खुशी का माहौल रहेगा। नए सम्पर्कों से लाभ मिलेगा। महिला वर्ग से सहयोग मिलेग। भाग्य 75% साथ देगा।

धनु: आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विरोधी परास्त होंगें, यात्रा लाभकारी रहेगी। धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर मन प्रसन्न रहेगा। धन निवेश लाभदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। भाग्य 80% साथ देगा।

सिंह: आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें सफलता मिलेगी। लगनशीलता एवं परिश्रम से आप सफलता के शिखर तक पहुंच सकेंगे। मित्रों के साथ पार्टी, पिकनिक का आयोजन कर सकते हैं। भाग्य 82% तक साथ देगा।

कन्या:खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। कुछ लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। पिता और बुजुर्गों को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। वाणी पर संयम रखें और किसी से विवादों में ना उलझें। महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों को आज बाहर निकालने से बचना चाहिए। भाग्य 59% साथ देगा।

मकर: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा, कार्यों में बाधाएं रहेंगी। यात्रा न करें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। परिश्रम के मुकाबले लाभ कम होने से निराश होंगे। धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। जीवनसाथी को लेकर चिंतित हो सकते हैं। भाग्य 60% साथ देगा।

कुंभ: अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। आज आप कई सामाजिक कार्यों और लोगों से मिलने-जुलने में भी समय बिताएंगे। जीवनसाथी का पूर्ण साहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष ध्यान दें। लंबी दूरी की यात्रा कर सकत हैं। भाग्य 88% तक साथ देगा।

मीन: आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। मनोरंजन और शौक-मौज पर आपका धन खर्च होगा। किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी। सरकारी कार्यो में आर्थिक सफलता मिल सकती है। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। भाग्य 85% साथ देगा।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement