Published On : Wed, Apr 8th, 2020

Horoscope Today 8 April 2020 Rashifal : तुला राशि में आज चंद्रमा, मजे में कटेगा इनका दिन

Advertisement

मेष: Horoscope Today (आज का राशिफल) Aaj Ka Rashifal 8 अप्रैल बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन रात तुला राशि में हो रहा है। यहां चंद्रमा पर शुक्र की दृष्टि रहेगी जिससे शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा जानिए सद्गुरु स्वामी आनंदजी से…

किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग मिलेगा जिससे आप आनंदित होंगे। आज खर्च बढने के साथ ही आय में वृद्धि के भी योग बनेंगे। शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक और राजनीतिक लोगों को आज विशेष लाभ मिलने का संयोग बना हुआ है। नौकरी-व्यवसाय के साथ ही आप घर के काम में भी सक्रिय रहेंगे। सौ बात की एक बात – दूसरों की बातों से अपना मूड खराब न करें।

Gold Rate
Apr 25 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,53,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: आज आप काम के साथ आराम का भी पूरा ख्याल रखेंगे। छोटी-छोटी बातों में भी आप खुशी और आनंद ढूंढेंगे। विपरीत लिंगिंयो से आपको सुख मिलेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सुख प्राप्त करेंगे। किसी पुराने मित्र से फोन पर बात और चैट से खुशी मिलेगी। आज कुछ गुनगुनाने का जी चाहेगा। परिवार के साथ सिनेमा देखने में मजा आएगा।

सौ बात की एक बात – आनंद कहीं बाहर नहीं आपके भीतर है।

मिथुन: दिन उत्तम है। दूर रहने वाले मित्रों से अच्छी खबर मिलेगी। ग्रह योग धन लाभ के संकेत दे रहे हैं। करियर ठीक रहेगा। लॉकडाउन में किसी सिनेमा या वेब सीरीज का लुत्फ लेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क का सेतु निर्मित होगा। जीवनसाथी के संग प्रणय के हसीन पल आत्मिक खुशी देंगे।

सौ बात की एक बात – आज से बेहतर कुछ भी नहीं है।

कर्क: पुराने निवेश से घर बैठे आर्थिक लाभ होगा सेहत के मामले में लापरवाही ना करें। किसी बात को लेकर आपका मन उधेर-बुन में लगा रहेगा। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। पद-प्रतिष्ठा में इजाफा की आधी-अधूरी खबर भी मन को आनंदित करेगी। विरोधी पराभूत होंगे।

सौ बात की एक बात – यहां वहां की बातों पर कान न दें।

सिंह:आज का दिन लाभकारक है। करियर में बॉस की केयर और परिवार की फिक्र आपका दिल जीत लेगी। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, लेकिन इसमें भी आपको खुशी होगी। कोई अच्छी खबर मन खुश कर देगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। बच्चों के साथ मनोरंजक पल बीतेगा।

सौ बात की एक बात – मीठी वाणी अमृत के समान है।

कन्या: प्रभाव बढ़ेगा। करियर में दायरे और अधिकारों का विस्तार होगा। कारोबार भले बंद हो, पर आज भविष्य के कुछ अच्छे संकेत संबल देंगे। सत्ता से जुड़े लोग मददगार सिद्ध होंगे। भाई-बहनों से फोन पर बात-चीत से सुकून मिलेगा। जीवनसाथी से प्रेम से पेश आएं, नहीं तो मूड खराब होगा।

सौ बात की एक बात – बार-बार शिकायत करने से समस्याओं में इजाफा होगा।

तुला: दिन लाभ कारक है। अंदर छिपी कला का विस्तार होगा। बॉस के मीठे बोल आनंदित करेंगे। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग दोनों पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से संचार माध्यम से संपर्क होगा। दिल में दबी पुरानी यादों के कुछ धुंधले पन्ने आज अचानक से चमकते नजर आएंगे और मन ही मन मुस्कुराएंगे।

सौ बात की एक बात – कर्म से बड़ा कुछ भी नहीं।

वृश्चिक: आज आपकी सैलरी क्रेडिट होगी या किसी अन्य तरीक़े से अर्थलाभ होगा। पिछले महीने किसी कारोबारी यात्रा के सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। दोपहर तक अनावश्यक उलझन रहेगी। तत्पश्चात आराम मिलेगा। अल्पकालिक निवेश या ट्रेडिंग से लाभ होगा। सौ बात की एक बात – दिमाग की गर्मी खून को ठंडा करके कई काम बिगाड़ देती है।

धनु: आज कोई मामूली मानसिक उलझन दोपहर तक बेचैन करेगी। करियर के लिहाज से समय बेहतर है। लॉकडाउन में भी कामयाबी कदम चूमेगी। किसी की सलाह की से तारीफ पा सकते हैं। मन को एकाग्र करके काम पर फोकस कीजिए, परिणाम सुखद होगा। संतान से संबंधित विषय को लेकर चिंतित होंगे।

सौ बात की एक बात – दूसरों पर उंगली उठाने की बजाय, खुद पर ध्यान दें।

मकर: वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मन को आनंदित करेगा। दार्शनिक व आध्यात्मिक विचार संबल देंगे। मां-पिता की नकारात्मक बातों से मन को तकलीफ हो सकती है। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह रंग लाएगी। शरीर में कष्ट महसूस कर सकते हैं। आलस्य और थकान महसूस करेंगे।

सौ बात की एक बात – फल की चिंता छोड़कर कर्म कीजिए।

कुंभ: दिन अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी से ताल-मेल की कमी की वजह से मूड खराब हो सकता है। अनावश्यक खबरों के आदान प्रदान से बचें। दूसरों की आलोचनाओं की फिक्र न करें, बस उनकी चालबाजियों से सतर्क रहें। मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द हो सकता है।

सौ बात की एक बात – आप अपने कर्मों के प्रति जिम्मेदार हैं, दूसरों के नहीं। अपने काम से मतलब रखें।

मीन: आपकी राशि पर चंद्रमा की सीधी दृष्टि सुखकारक है। दिन उत्तम और मंगलकारी रहेगा। किसी धार्मिक या राजनैतिक मुखिया के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा। किसी के बात व्यवहार से मन भावुक हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

सौ बात की एक बात – अपना कर्म अच्छा हो या बुरा, खुद पर ही लौट कर आता है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement