Published On : Fri, Mar 6th, 2020

Horoscope Today, 6 March 2020 : चंद्रमा पर है शनि की नजर, महिला मित्रों से इन्हें मिलेगा लाभ

Advertisement

मेष: Horoscope Today (आज का राशिफल) 6 मार्च शुक्रवार को चंद्रमा दिन रात अपनी ही राशि कर्क में चलेंगे। यहां चंद्रमा और शनि दोनों की एक दूसरे पर दृष्टि रहेगी। इस स्थिति में आज का दिन मिथुन राशि के लिए सुखद रहेगा। महिला वर्ग से इन्हें सहयोग और लाभ मिलेगा। अन्य राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा आइए देंखे।

मेष राशि वाले आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको खासा लाभ होगा। आज कार्यों में सफलता के योग हैं। आज आपको आशानुकूल लाभ मिलेगा और अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। आपको आज रुपये-पैसों के मामले में भी विशेष लाभ हो सकता है। भाग्‍य आज 87 फीसदी साथ देगा।

वृषभ: आज आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। आज किए गए प्रयासों से सभी कार्य आसानी से बनेंगे। आज आपको धन लाभ होगा और यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। मनोरंजन और खान-पान में भी आप आज रुचि लेंगे। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। 84 प्रतिशत तक साथ देगा।

मिथुन: आज कार्य बनने की खुशी होगी। नए सम्पर्कों से लाभ होगा और सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी और महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। मन में सात्विक विचार आएंगे। खान-पान संयमित रखें। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। शाम को आप और रोमांटिक हो जाएंगे। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा।

Advertisement

कर्क: कार्यों में बाधा का योग है। धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। कारोबार में धन की प्राप्ति होगी। आय के नए साधन बनेंगे। किसी अजनबी व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।

सिंह: यात्रा सुखद रहेगी एवं उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी और अनुकूल दिन है। लाभ निश्चित है। शत्रुओं का पक्ष कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त करेंगे। आपके लिए यह सलाह है कि भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें। भाग्य 68 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या: कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। आज कहीं यात्रा पर नहीं जाने की भी सलाह है। आरंभिक असफलता से निराश ना हों। भाई-बंधुओं से सहयोग मिलेगा। जोखिम वाले काम ना करें चोट लग सकती है। 61 प्रतिशत तक साथ देगा।

तुला: भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे और व्यवहार कुशलता व शान्त रहकर कार्य बना लें। उन्नति का अवसर मिलेगा। बेहतर होगा कि आप मन की बातें और अपने इरादे किसी भी व्यक्ति से साझा न करें। आज शा को अच्‍छे वस्‍त्र और उत्‍तम भोजन भी मिल सकता है। भाग्य 73 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृश्चिक: व्यर्थ का वाद-विवाद और चोट-चपेट लगने की आशंका है। अशान्त वातावरण और यात्रा से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। प्रभु की शरण ऊर्जा प्रदान कर रक्षा करेगी। विरोधियों का पक्ष कमजोर है इसलिए कारोबार में आगे बढने का अच्छा समय है। भाग्य 69 प्रतिशत तक साथ देगा।

धनु: आपका प्रयास रंग लाएगा और शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे और अपनों का सहयोग मिलेगा। मित्र भी साथ देंगे। परिजनों की ओर से भी आपको सहयोग मिलेगा और विशेष उपहार-भेंट की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि माता के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। चेकअप करवाते रहे। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।

मकर: धन लाभ होगा और मनोकामना पूर्ति होगी। आज का दिन शुभ है। मंगलमय यात्रा का लाभ आपको मिल सकता है। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा और अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। आज व्‍यापारियों को खास लाभ होने की उम्‍मीद है और नौकरीपेशा लोगों को भी तारीफ सुनने को मिलेगी। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: भागीदारी में लाभ न के बराबर होगा। अपने परायों या व्यवहार करेंगे और शारीरिक अस्वस्थता हो सकती है। विवाद से बचना श्रेयस्कर है। दुर्घटना की आशंका है। वाहन धीरे चलाएं और वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। यात्रा करना जरूरी न हो तो न जाएं। मौसमजनित बीमारियों से घिर सकते हैं। भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।

मीन: अशुभ समाचार मिलने से तनाव हो सकता है। अप्रिय घटना की आशंका है। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। किसी पर भरोसा करने से पहले 10 बार सोचें और फिर कोई निर्णय लें। धोखा मिलने की पूरी आशंका है। भाग्‍य 60 फीसदी तक साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.