Published On : Sun, Jul 5th, 2020

Horoscope Today, 5 July 2020 Aaj Ka Rashifal : आज गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण, इन राशियों को लाभ

Advertisement

मेष: आज का दिन धर्म और ज्‍योतिष दोनों के लिहाज से बहुत खास है। एक तरफ तो गुरु को नमन करने का दिवस गुरु पूर्णिमा है और दूसरी तरफ चंद्रग्रहण भी पड़ रहा है। इस खास संयोग के बीच कैसा बीतेगा आज का दिन, देखें आज का राशिफल…

बड़े अधिकारी से अनबन हो सकती है जो कि आपके लिए काफी नुकसानदायक रहेगी। आज का दिन मिश्रित फलकारक है। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंधों से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लम्बी यात्रा पर जाना हो सकता है। दांपत्‍य में सरसता बनी रहेगी। आज भाग्‍य 65 फीसदी साथ देगा।

वृषभ: आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंधों का विस्‍तार होगा और उनसे लाभ भी प्राप्‍त होगा। नई योजना की तरफ ध्यान देने से बात बन सकती है। किसी करीबी की मदद से आप फायदे में रहेंगे। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:आज दिन के पूर्वार्द्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए। रात्रि का समय मित्रों, परिजनों के साथ हास परिहास में व्यतीत होगा। आपके आज किसी माध्‍यम से उपहार या फिर धन की प्राप्ति भी हो सकती है। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

कर्क: आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। लोग आपका सम्‍मान करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो बॉस से प्रशंसा मिलेगी और व्‍यापार करते हैं तो निवेश में लाभ होगा। आज भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।

सिंह: आज शत्रुओं से सावधान रहें। कोई आपके खिलाफ साजिश रचने का काम कर रहा है। अनावश्यक चिंताओं से मन परेशान हो सकता है। आप इन चिंताओं को अपने ऊपर हावी न होने दें और मन लगाकर अपने कार्यों को पूर्ण करें। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।

कन्या: आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। कोई प्रियजन फोन पर बात कर सकता है। मन में हर्ष होगा। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

तुला: आज आपकी पद, अधिकार की महत्वाकांक्षा मन में असमंजस की स्थिति पैदा कर सकती है। आप अपनी वर्तमान स्थिति से थोड़ा सा असंतुष्‍ट हो सकते हैं। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशान्ति रहेगी। दूर-समीप की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। शरीर में थोड़ा सा आलस्‍य होने के मन में भारीपन हो सकता है। आज भाग्‍य 50 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक: आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारीवर्ग से सलाह-मशविरा कर सकते हैं। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचें। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। आपके मन में आज उत्‍साह रहेगा और कार्य समय से पूर्ण होने से हर्ष होगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

धनु: किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रुका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नये संपर्क से सितारा बुलंद होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा होगा। फिलहाल ऑनलाइन चल रही पढ़ाई में उनकी रुचि बढ़ने लगेगी। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

मकर: आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दांपत्‍य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्द्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। शाम का वक्‍त अच्‍छे कार्यों में व्‍यतीत होगा। आज आप दान-पुण्‍य के कार्य करने में रुचि रखेंगे। मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। आज भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:आज ग्रोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। उत्तरार्द्ध की वृद्धि अस्थिरता को जन्म दे सकती है। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। पत्‍नी के साथ अनबन हो तो आप ही उनकी बात लें, नहीं तो बात काफी आगे तक जा सकती है। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

मीन: आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति एकादश भाव में मकर राशि का होकर तथा चन्द्रमा गुरु की ही राशि धनुः पर विराजमान है। अतः आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, किन्तु मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।