Published On : Wed, Feb 5th, 2020

Horoscope Today, 5 February: 4 ग्रहों का विचित्र संयोग, कैसा बीतेगा आपका दिन

Advertisement

मेष: Horoscope Today (आज का राशिफल) 5 फरवरी आज चंद्रमा का संचार दोपहर के बाद मिथुन राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस संचार से मिथुन राशि में राहु के साथ चंद्रमा का संयोग बनेगा जिस पर गुरु और केतु की सीधी दृष्टि रहेगी। यह एक विचित्र संयोग है। इस संयोग से कई राशियों के लोग आज उलझन और अजीबो-गरीब स्थिति से गुजर सकते हैं। आइए जानते हैं आपका दिन कैसा रहेगा बता रहे हैं पंडित राकेश झा।

मेष राशि वाले अपने महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में निबटा लें। दोपहर के बाद संयम से काम लें नहीं तो बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। छोटे भाई-बहनों से और सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है। किसी बात को लेकर आप मानसिक उलझन महसूस कर सकते हैं। भाग्य 58 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृषभ: दिन खट्टे मीठे अनुभवों के साथ अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे फिर भी किसी बात को लेकर मन में असंतुष्टि रहेगी। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। लेकिन शाम से रात के बीच वाणी संयमित रखना ही आपके लिए उचित रहेगा। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन: आपकी राशि में चंद्रमा और राहु का गोचर ग्रहण योग बनाएगा। मन अस्थिर रहेगा और किसी बात को लेकर आप उलझन में रहेंगे। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा, गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सर्दी जुकाम या सिर दर्द महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। भाग्य 60 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क: आर्थिक मामलों में आज आपको संभलकर चलना होगा, गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। प्रेम संबंध में आपसी तालमेल बनाकर चलना होगा, किसी बात से साथी नाराज हो सकता है। पारलौकिक विषयों की ओर आपका रुझान रहेगा। आपकी सोच का दायरा बढेगा, अच्छी नींद के लिए ईश्वर का ध्यान करके सोएं। भाग्य 52 प्रतिशत तक साथ देगा।

सिंह: इस राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। बुद्धि, वाणी और चतुराई से आप स्थितियों को अपने पक्ष में कर सकते हैं। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी शानदार रहेगा, समाज में प्रभाव बढेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या: आज आपको अपने काम से काम रखना चाहिए, बेकार की बातों में उलझने से काम अटक सकता है। साहित्य और कला में रुचि रहेगी। महिला मित्रों से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आनंद और खुशी प्राप्त करेंगे। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।

तुला: आपके लिए आज का दिन बीते दिन की अपेक्षा अधिक अनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ मिलता रहेगा। अटका काम आज बन सकता है। कोई चली आ रही परेशानी आज दूर हो सकती है। लव लाइफ में रोमांच रहेगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृश्चिक: आपके लिए आज का दिन कुछ उथल-पुथल वाला रह सकता है। आकस्मिक खर्चे हो सकते हैं। विदेश यात्रा के लिए जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। खान-पान संतुलित रखें, वायु विकार और अपच हो सकता है। कारोबारी और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु: आज आपको दिन के पहले भाग में अपने खर्च पर काबू रखना होगा। दोपहर के बाद आपकी चिंता और परेशानी में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा, लेकिन उत्साह में कमी महसूस करेंगे। समझदारी और संयम से दिन को अपने पक्ष में कर सकते हैं। भाग्य 59 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:विरोधी शांत रहेंगे। आपके प्रभाव और क्षमता में वृद्धि होगी। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा, लेकिन लापरवाही से बचें। मातृ पक्ष और माता की ओर से सुख मिलेगा। तैलीय और मसालेदार भोजन का प्रयोग कम करें। भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ देगा।

कुंभ: आज आप जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ नया आजमाने की कोशिश करेंगे। इधर-उधर की बातों में दिमाग कुछ ज्यादा चलेगा। छात्रों को अपनी शिक्षा के प्रति ध्यान केंद्रित करना होगा। आर्थिक मामले अनुकूल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। संतान की सेहत और शिक्षा पर ध्यान देना होगा। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन: वाहन सावधानी से चलाएं, जोखिम ना लें। वाहन के ऊपर कुछ खर्च भी हो सकता है। कहीं पैसा अटका है तो वसूली कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दोपहर बाद ज्यादा सक्रिय रहना होगा। छोटे भाई-बहनों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।