Published On : Mon, Aug 24th, 2020

आज का राशिफल 24 अगस्त: कुंभ के व‍िरोधी रह जाएंगे पीछे, लेक‍िन म‍िथुन-मकर को रहना होगा सावधान

Advertisement

Horoscope Today आज का राशिफल 24 अगस्त दिन सोमवार को भोलेनाथ की कृपा से कुंभ राशि के व‍िरोधी तमाम प्रयासों के बाद भी इस राशि के जातकों को नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। वहीं कुछ मामलों में तो व‍िरोध‍ियों को ही नुकसान होगा। लेक‍िन म‍िथुन और मकर राशि के जातकों को आज अपने व‍िरोध‍ियों से सावधान रहना होगा। तो आइए जानते हैं क‍ि आज क‍िस राशि के जातकों को लाभ हो रहा है और क‍िसको हान‍ि? सबसे पहले बात मेष राशि की…

आज आपकी राशि पर सप्तम भाव में चंद्रमा तथा दशम भाव में शनि भी आ जाएगा। इसके पर‍िणाम स्‍वरूप आज आपको आपके नौकरी-व्‍यवसाय में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। छात्रों की आज रचनात्मक कार्यों में रुच‍ि बढ़ेगी। पुत्र अथवा पुत्री के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल भी हो सकता है। यानी क‍ि शाम तक पार‍िवार‍िक खुशी मि‍लने का भी योग म‍िलता है। भाग्‍य स्‍कोर: 67 प्रत‍िशत

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: आपकी राशि का स्वामी शुक्र उच्चाभिलाषी है। द्वितीय भाव में बैठकर अष्टम को संपूर्ण शुभ दृष्टि से देख रहा है। शुक्र सांसारिक सुख भोगों का प्रतिनिधि है, अतः शाम तक का समय आज आवश्यक सामान की खरीदारी में बीतेगा। इसके अलावा घर-परिवार में वृद्धजनों से बहसबाजी का भी योग है। बेहतर होगा बड़े-बुजुर्गों से बात करते समय वाणी में माधुर्य रखें। उनकी राय आपके ल‍िए भविष्‍य में उपयोगी सिद्ध होगी। भाग्‍य स्‍कोर : 62 प्रतिशत

मिथुन: पंचम भाव में चंद्रमा और राशि से प्रथम भाव में मिथुन राशि का राहु आज आपको राज्य से सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा द‍िलाएगा। समाजसेवा के ल‍िए क‍िए जा रहे कार्यों के ल‍िए भी आपकी सराहना होगी। भोलेनाथ की कृपा से आज आपको व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। ऋण भार में कमी होगी। मिथुन राशि का राहु अचानक ही भयकारक है। इसलिए आज सतर्कता बरतनी जरूरी है। बाहरी लोगों और व‍िरोध‍ियों से सचेत रहें। भाग्य स्‍कोर : 70 प्रत‍िशत

Advertisement

कर्क: आपकी राशि पर धनुः का बृहस्पति तथा चतुर्थ भाव में चंद्रमा उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रुके हुए धन की प्राप्ति कराएगा। नये संबंधो में स्थायित्व बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलने का योग है। इसलिए जो भी प्रयास कर रहे हैं, उसे जारी रखें। रात्रि का समय मंगल उत्सव में प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा। मानसिक तनाव और भ्रम के कारण दैनिक कार्यों में बाधा तथा आवागमन में अवरोध उत्पन्न होने का योग है। इसलिए क‍िसी भी बात पर उलझने से बचें। अन्‍यथा अपना ही नुकसान है। भाग्‍य 78 प्रत‍िशत

सिंह:आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्मसंतोष होगा। ध्‍यान रखें क‍ि कभी-कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। बशर्ते उनकी बात सही हो तो। आज दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए क‍िसी गंभीर समस्‍या का हल न‍िकालने में सफल होंगे। भाई-बहनों के साथ र‍िश्‍तों में स्‍नेह बढ़ेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 73प्रत‍िशत

कन्या: आपकी राशि से दशम राहू संचार कर रहा है। चंद्रमा आज द्वितीय भाव में ईष्ट-मित्रों से निर्मूल विवाद तथा व्यर्थकारक है। अतः अपने आस-पास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में भी अचानक होने वाला कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। लेक‍िन उनके साथ वार्तालाप करते समय वाणी में व‍िनम्रता बनाए रखनी होगी। शाम को क‍िसी म‍ित्र से हुई मुलाकात से मन अत्‍यंत प्रसन्‍न होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 69प्रत‍िशत

तुला: आज का दिन आपके लिए महान पुरुषों से मेल-जोल कारक है। कार्यक्षेत्र में होने वाली उलट-पुलट से आपको लाभ म‍िलने का योग है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही कोई न‍िर्णय लें। ताकि आपको यह पता हो क‍ि कहां पर लाभ होगा और कहां हान‍ि हो सकती है। ध्‍यान रखें क‍ि कोई भी फैसला क‍िसी के कहने-सुनने पर न लें। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को पूरा करने के ल‍िए आज का द‍िन शुभ है, प्रयासों में सफलता का योग है। भाग्‍य स्‍कोर: 80 प्रतिशत

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। हालांक‍ि आज बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में बेहतर तो यही होगा कि क‍िसी ऐसे जानकार की राय लें, जि‍न्‍हें अनुभव हो और आप उनपर आंखें बंदकरके भरोसा कर सकते हों। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे। हर जगह आपकी सराहना होगी। भाग्‍य स्‍कोर : 80 प्रत‍िशत

धनु: आज का दिन मिश्रित फलकारक है। तो ऐसे में आज आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। आज कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी भी करनी पड़ सकती है। लेक‍िन अपनी जेब का खास ख्याल रखें। ताक‍ि अचानक पैसों की जरूरत पड़े तो आपको क‍िसी से उधार न लेना पड़े। सांयकाल का समय घरवालों के साथ सुखद रहेगा। दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 75 प्रत‍िशत

मकर: आज आपकी राशि से नवम का चंद्रमा पास व दूर की यात्रा तथा राज्य विजय कारक है। बहन-भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यह आपके ल‍िए सुखद साब‍ित होगा। लेक‍िन आज के द‍िन एक बात का खास ख्‍याल रखें क‍ि अगर कोई उधार मांगे तो सोच-समझकर दें। ताकि भव‍िष्‍य में पैसे फंसने की समस्‍या न हो। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार म‍िल सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 90 प्रत‍िशत

कुंभ: राशि का स्वामी शनि द्वादश व्यय केंद्र में राजनीतिक क्षेत्र में सफलताकारक है। आज स‍ितारे बता रहे हैं क‍ि आज आपका सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। यही नहीं आज आपके व‍िरोधी क‍ितने भी प्रयास कर लें लेक‍िन आपको परास्‍त नहीं कर पाएंगे। इसलिए घर से बाहर निकलते समय अपने इष्‍ट का ध्‍यान करें। बता दें क‍ि आज दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृदि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय कर सकते हैं। न‍िवेश में लाभ का योग है। भाग्‍य स्‍कोर : 95 प्रत‍िशत मीन: राशि का स्वामी देवगुरु पिछले कईं दिनों से धनुः राशि का होकर दशम भाव में चल रहा है। चंद्रमा भी आज प्रथम घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। आज आपका खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जायेगा। इसके अलावा आज आप मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान करने में सक्षम हो सकेंगे। पर‍िवार के प्रत‍ि आप अपने दायित्‍वों को पूरा करने में सक्षम होंगे। शाम को क‍िसी धार्मिक कार्य के आयोजन की भी चर्चा हो सक‍ती है। भाग्‍य स्‍कोर : 90

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.