Published On : Mon, Aug 24th, 2020

वाडी क्षेत्र मे सार्वजनिक-पारिवारिक श्रीगणेश बाप्पा की मूर्तीयो की उत्साह से स्थापना !

Advertisement

– बाजारो मे खरेदी हेतू भीड! बरसात का वातावरण!

वाडी: करोना व लॉकडाऊन के स्थिती में भी शनिवार को गणेश चतुर्थी पर बाप्पा का भक्तों ने उत्साह से स्वागत किया.मंगलमूर्ती की स्थापना हेतू सुबह से ही सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल के पदाधिकारी पेंडालो को सजाने व व्यवस्था के अंतिम तयारी मे जुटे हुये नजर आये.तथा पारिवारिक गणेश मूर्ती की घरमे स्थापना हेतू परिवार के मुखीया के साथ बालक भि बडी संख्या बाजारो मे उपस्थित नजर आये.मूर्तीयो के साथ पूजा के लिये आवश्यक सामुग्रीयो के दुकानो मे भि भीड नजर आई.श्याम 5 बजे तक मूर्ती विक्रेताओ की अधिकतम मूर्तीया बिक चुकी थि. कुछ मूर्ती विक्रेताओ ने बताया की मूर्तीयो के भाव मे 20 प्रतिशत की बढोतरी थि.अधिकतम मूर्तीया मिट्टी की बिक्री के लिये उपलब्ध थि.स्थिती को देखते हुये नुकसान से बचने हेतू मूर्तीयो की मात्रा कम संख्या मे बिक्री हेतू लाई गई थि.दोपहार को आये बारिष ने बाजारो मे व्यवहार कुछ देर रुके रहे.

दोपहर से श्याम तक भकतो ने अपने घरो मे श्रीगणेश मूर्तीयो की स्थापना कर पूजा-अर्चना भि पूर्ण की.सार्वजनिक मंडल अपने उपलब्ध सुविधा नुसार श्याम तक मूर्तीयो को विराजमान कर सामूहिक आरती व पूजन किया.प्रशासन व पुलिस विभाग के स्पष्ट दिशा निर्देश अनुसार सभी सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल को करोना के फैलाव प्रतिबन्ध हेतू आवश्यक नियम का पालन अनिवार्य किया गया हैं.

सभी मंडल पदाधिकारी इस निर्णय को ध्यान मे रखते हुये कार्यरत नजर आये.परंतु बाजार व व्यावसायिक परिसरो मे ग्राहक-दुकानदारो ने सोशल डिस्टनिंग पालन का अभाव नजर आया.खुशी के उत्सव मे स्थिती को देखते हुये आवश्यक निर्देश,नियम का पालन व स्वसुरक्षा ,पारिवारिक,सामाजिक सुरक्षा का ध्यान रखणे की सूचना नागरिको से पुलिस प्रशासन दवारा की गई हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.