Published On : Mon, Mar 2nd, 2020

Horoscope Today, 2 March 2020 : कर्क राशि पर धन लक्ष्मी की कृपा, आपके सितारे क्या कहते हैं

Advertisement

मेष: Horoscope Today 2 March : सोमवार 2 मार्च को कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा दिन रात वृष राशि में संचार कर रहे हैं। इस शुभ स्थिति से इस राशि के जातक को धन लाभ मिलने का योग बन रहा है। आपके सितारे आज क्या कहते हैं जानिए ऐस्ट्रॉलजर आशुतोष वार्ष्णेय से…

मेष राशि वाले धन निवेश कर सकते हैं शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी और परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। कारोबार से संबंधित यात्रा मंगलमय रहेगी। निकट संबंधियों से मेल मुलाकात हो सकती है। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। शुभ समाचार मिलने की आशंका है। भाग्य 85% साथ देगा।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: प्रिय वस्तु प्राप्ति व धन का लाभ होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। मंदिर या किसी धर्मि स्थल की यात्रा कर सकते हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप आनंद का अनुभव करेंगे। भाई-बंधुओ के साथ संबंध में प्रेम और सहयोग की भावना रहेगी। भाग्य 80% साथ देगा।

मिथुन: मन की एकाग्रता कम होने के कारण बेचैनी हो सकती है। शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। धन का निवेश सोच-विचाकर करें। अत्यधिक खर्च से बचें। परिजनों के साथ खर्च के प्रसंग उपस्थित होंगे। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन हो सकता है। घर का माहौल खराब न हो, इसका ध्यान रखें। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। भाग्य 65% साथ देगा।

Advertisement

कर्क:मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर रहेगी। उच्च अधिकारियों की शुभ दृष्टि आप पर बनी रहेगी। पद प्रभाव में इजाफा होने का योग है। व्यवसाय में कार्य सफलता एवं मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में अधिकारियो की कृपादृष्टि से प्रमोशन भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। परिवार में जीवनसाथी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे। भाग्य 88% साथ देगा।

सिंह: मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद की प्राप्ति होगी। कार्य की व्यस्तता में दिन व्यतीत होगा। दोस्तों से संग कहीं बाहर खान-पान का भी संयोग बना सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। रात तक घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। दिन आनंद-उत्साह में बीतेगा। भाग्य 83% साथ देगा।

कन्या: सभी कार्यों में आप अपने भाग्य का सहयोग प्राप्त करेंगे। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में सक्रिय रहने से आनंद की प्राप्त होगी। लंबे प्रवास का योग बलवान है। कार्यालय में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। नौकरी वालों को प्रमोशन से लाभ होगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य 78% साथ देगा।

तुला:दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव से हो सकता है, अतः मन को शांत रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण निर्णयों को आज टाल देना बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में ताल-मेल की कमी हो सकती है। आज अपनी चीजों को संभालकर रखें, गुम होने की आशंका है। भाग्य 58%साथ देगा।

वृश्चिक: जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा। मित्रों के साथ यात्रा मनोरंजनपूर्वक रहेगी। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में वृद्धि होगी। माता से लाभ मिलेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य 88%साथ देगा।

धनु: मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। अचानक मिली कोई शुभ सूचना मन को प्रफुल्लित कर सकती है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। धन संबंधित लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। व्यापारीजनों के कारोबार में वृद्धि होगी। भाग्य 85%साथ देगा।

कर:मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा। स्वभाव में प्रेम भाव में वृद्धि होगी। विद्यार्थीयों के लिए आज का दिन शुभ है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आनंद और उल्लास में बिताएंगें। व्यापारीगण व्यापर में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश-कीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धनलाभ की संभावना है। भाग्य 89%साथ देगा।

कुंभ: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। माता अथवा घर की किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। वाणी पर भी संयम बरतें। अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी न हो, इसका ध्यान रखें। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है। भाग्य 55%साथ देगा।

मीन: मन चिंता मुक्त रहेगा। पराक्रम में वृद्धि के योग है। उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता का अनुभव करेंगे। छोटे प्रवास की संभावना है। भाग्य 82%साथ देगा।-

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges