Published On : Mon, Mar 2nd, 2020

श्री रामदेव बाबा कीर्तन संगम की भजन संध्या संपन्न

Advertisement

नागपुर: श्री रामदेव बाबा कीर्तन संगम की ओर से श्री रामदेव बाबा के भजनों का कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम खेमशंकर सेवक के हिवरी नगर स्थित निवास स्थान में आयोजित किया गया. बड़ी संख्या में भक्तों ने उपस्थित रहकर भजनों का आनंद लिया.

इस अवसर पर रामदेव बाबा व श्याम बाबा के एक से बढ़कर एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति मंडल के सदस्यों द्वारा की गई. भजन गायक सतीश अग्रवाल, हरीश राठी, सूरज शर्मा, पैलेश जोशी ने ‘अबके फागण में बाबा से मिलके बहोत मजो आयो…’,‘ मीठों छोड़ दे सावरिया, आवे फागण का दिन चार…..’ जैसे भजनों की प्रस्तुति कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस अवसर पर अजय, हरीश राठी, मेहुल सावला, सुरेश खंडेलवाल, नवीन अग्रवाल, रामदेव चैधरी, पीयूष व्यास, राहुल सारडा, सूरज शर्मा, सतीश शर्मा, रामअवतार शर्मा, संजय सोनी, गिरीश मूंदड़ा, पवन वर्मा, आदेश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, ममता लिलडिया, गणेश काबरा सहित अन्य उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.