Published On : Tue, Feb 18th, 2020

18 फरवरी राशिफल: मंगलवार के दिन इन सात राशि के लोगों पर बरसेगी हनुमत कृपा

Advertisement

जीवन मंत्र डेस्क. मंगलवार, 18 फरवरी 2020 को टैरो कार्ड्स के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन बेहतरीन सफलता दिलाने वाला और नए मौके दिलाने वाला हो सकता है। वहीं, 3 राशियों के लिए समय सामान्य रहेगा। मेष राशि वालों के लिए करियर में बड़ा मौका मिलने का है दिन, वृष राशि वालों के लिए करियर में तरक्की मिलने का बन सकता है योग, मिथुन राशि वालों को मानसिक शांति और संतुष्टि मिलने का समय। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।

मेष
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े अवसर और तरक्की मिलने का है। आज कुछ ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, जो आपको जीवन को एक नए नजरिए से देखने की सोच देगी। आपको करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र की मदद से आपको नई जॉब या बिजनेस का ऑफर भी मिल सकता है। आपको साझेदारी के व्यवसाय से लाभ मिलने के संकेत कार्ड्स दे रहे हैं।

वृष
आज का दिन आपके लिए जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में फायदा देने वाला है। कारोबार और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्रबल हो रहे हैं। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। अपने प्रियजनों से अच्छा व्यवहार रखें आज, छोटी छोटी बातों पर अपने धीरज न खोएं। अपने गुस्से पर आपको नियंत्रण रखना होगा। कुछ लोगों से अनावश्यक बहस आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

मिथुन
आज कुछ काम खुद की खुशी के लिए भी करें। वो जो आपको मानसिक शांति और संतुष्टि देते हैं। इससे आपके मन में संतोष की भावना बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा। आपके काम में भी फोकस बढ़ेगा और काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। आज किसी प्रकार से दान ज़रूर करें। जो कार्य आरंभ किया है, उसे समाप्ति तक अवश्य ले जाएं।

कर्क
आज आप पर एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। इससे आपको परेशानी हो सकती हैं। उतना ही काम या जिम्मेदारी लें, जिसको आप आसानी से पूरा कर सकें। अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से बचें। किसी भी स्थिति में खुद को तनावग्रस्त ना होने दें। कुछ दोस्तों से मनमुटाव या रिश्तों में दुराव भी हो सकता है। परिस्थितियों को स्वीकार करके आगे बढ़ें। स्थितियां खुद धीरे-धीरे सुधर जाएंगी।

सिंह
आज आपके लिए दिन अपने भविष्य को संवारने की शुरुआत करने का है। नई चीजें जीवन में आ सकती हैं। किस्मत बदलने के लिए तैयार हैं। नए और रोमांचक परिवर्तन के संकेत कार्ड्स पर हैं। आपको कुछ अच्छी सूचना के साथ कोई नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आप नई चीजों की खोज में काफी आक्रामक तरीके से जुटे रहेंगे। किसी भी मामले में आप पीछे नहीं रहेंगे।

कन्या
आज के दिन आप भौतिक आराम, सुख-सुविधा, धन, संपत्ति और जीवन में अच्छी चीजों को पाने उम्मीद कर सकते हैं। यह ऊंचा उठने का समय है और अपनी योजनाओं को मूर्त रुप देने के प्रयास शुरू करें। सफलता और धन दोनों ही कार्ड्स पर हैं। लेकिन, किसी भी बात का अपने स्वभाव पर अहंकार ना आने दें। यह आपका नुकसान कर सकता है।

तुला
आपके सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण आप हर परिस्थिति को अनुकूल करने में सफल होंगे। आज महवपूर्ण निर्णय लेने के लिया अच्छा दिन है। कोई महत्वपूर डील आपके हक़ में हो सकती है। परिवारजनों के साथ खुश्यों भरा दिन रहेगा। आज का दिन अपने दैनिक कार्यों के अलावा कुछ ऐसा करने की भी सोचें जिससे आपके और आपके करीबी लोगों के अलावा सामाजिक रूप से भी किसी का उद्धार हो।

वृश्चिक
आज अपने आप को भी बदलने का प्रयास करें। किसी मामले में जिद आपको नुकसान पहुंचा सकती है। अपनी बात पर अड़ने की बजाय सामने वाले का नजरिया भी समझें। रिश्तों में भी दूसरों का नजरिया देखने का प्रयास करें तभी कोई मसला हल होगा। आपके आइडियाज बुत सराहनीय हैं किन्तु उन्हें थोड़ा प्रैक्टिकल बनाने की भी आवश्यकता है। प्रेमी या प्रेमिका से आज किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

धनु
आज आपके लिए तरक्की के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। लोगों से मिलना जुलना लगा रहेगा, जिस कारण कार्य क्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। इन सब में अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। आप भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कोई और। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।

मकर
आज का दिन आपके लिए कुछ नए अवसर बनाने वाला रह सकता है। आपके पास सफलता के लिए अपार संभावनाएं हैं। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, जीत आपकी ही होगी। आज कई ऐसे अवसर आपके सामने आ सकते हैं, जिनका आप बेहतर तरीके से दोहन कर पाएंगे। किसी भी मामले में आपको आज परिस्थितियों से अपनी पकड़ को ढीली नहीं होने देना चाहिए।

कुंभ
आपके लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है, आप सफलता को पाने के लिए अपने प्रयास तेज कर सकते हैं। आप जो पाना चाहते हैं उसकी ओर तेजी से बढ़ेंगे। योजनाओं में गति आएगी और पुराने अटके काम भी पूरे हो सकते हैं। कुछ नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आज के दिन आपको थोड़ा आराम करने और एकांत में रहने पर भी जोर देना चाहिए।

मीन
आज का दिन आपके लिए कुछ नए अनुभवों से गुजरने वाला हो सकता है। आप में से कुछ लोग खुद को साबित करने की कोशिश में थकावट महसूस करेंगे। आपके आसपास के लोग जलन महसूस करेंगे। पूर्व में की गई योजनाओं पर ध्यान केंद्रित रखें। कुछ भी परिवर्तन होने की स्थिति में योजनाओं की बारीकियों पर पूरी तरह नजर रखें। आपको कुछ सफलता मिल सकती है।