Published On : Mon, Mar 16th, 2020

16 मार्च 2020 का रा​शिफल: मेष राशि वालों को सुखद समाचार मिलेगा, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी

Advertisement

मेष: सुखद समाचार मिलेगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

वृष: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन किसी रिश्तेदार के हस्तक्षेप से कुछ तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

कन्या: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे।

तुला: संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

धनु: भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी और तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

मीन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।