Published On : Fri, Mar 13th, 2020

Horoscope Today 13 March: आज विशाखा नक्षत्र की मौजूदगी में इन राशियों को मिल रहा है लाभ

Advertisement

मेष: Horoscope Today (आज का राशिफल) चंद्रमा का संचार आज तुला राशि में हो रहा है। वहीं विशाखा नक्षत्र के साथ कई विशेष योग भी बन रहे हैं। जानिए किन राशि के लोगों को मिलेगा इनका लाभ…

आज का दिन आपके लिए शानदार होगा। अगर कोई नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। आपका दिन सुखमय होगा। धन, मान और सम्‍मान की प्राप्ति होगी और समाज में आपकी पहचान बढ़ेगी। किसी कार्य से बाहर जाने पर लाभ होगा। भाग्‍य आज 88 फीसदी साथ देगा।

वृषभ: ग्रह-नक्षत्र आपको संघर्ष के बाद सफलता दिलाएंगे। कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की सम्भावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे और आज का दिन उन्नतिकारक है। आय और सम्पति के लिए शुभ दिन है। आज आपको कहीं से बकाया धन की प्र‍ाप्ति हो सकती है। ऐसा होने से आपके रुके पड़े काम अब पटरी पर आ सकते हैं। मन में प्रसन्‍नता रहेगी। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाएं लाभ देंगी। मनोरंजन कार्य पर खर्च करेंगे और प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं। दांपत्‍य संबंधों में मधुरता आएगी और आपको संतान की ओर से भी सुखद समाचार मिलेगा। आज परिवार के किसी सदस्‍य को बड़ी खबर हाथ लगती है, इससे पूरे घर में प्रसन्‍नता और सौहार्द का माहौल रहेगा। भाग्‍य आज 88 फीसदी साथ देगा।

Advertisement

कर्क:आज आपके लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। मन आज बेचैन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें और सुनी-सुनाई बात पर विश्वास और अमल न करें। आज हो सके तो बाहर की यात्रा को अवॉइड करें। मौसम की मार आपका मिजाज बिगाड़ सकती है। सावधानी जरूरी है। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

सिंह: आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी काम के पूरा होने से मनोबल बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है और आज आपके लिए शुभ दिन है। आज की शुभता और ऊर्जा का फायदा अपने रुके पड़े कामों को पूर करने में इस्‍तेमाल करें तो भविष्‍य में भी आपको लाभ होगा और वर्तमान जीवन भी खुशहाल होगा। अपनों का साथ मिलेगा और मन की बात पूरी होगी। भाग्‍य आज 83 फीसदी साथ देगा।

कन्या: आज लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की सम्भावना कम है। सोच-समझकर कार्य व्यवहार करें। अंजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। इधर-उधर की बातों को सोचकर आप उलझन में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। भाग्य 59 फीसदी साथ देगा।

तुला:आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्रसंग उपस्थित हो सकता है। मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। संघर्ष के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है। कार्यक्षेत्र में एक नई शुरुआत करेंगे और नई योजनाओं पर काम आरंभ भी करेंगे। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृश्चिक: आज खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च होता रहेगा। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। कोई सूचना आ सकती है। यात्रा से कष्ट एवं मानसिक तनाव रह सकता है। किसी भी कार्य के लिए घर से निकलने से पहले दान जरूर दें। बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें। भाग्य 60 फीसदी साथ देगा।

धनु: आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने पर मन में हर्ष रहेगा और सुकून भी मिलेगा। तीर्थस्थल का दर्शन करने से आध्‍यात्मिक लाभ के साथ ही आनंद की भी अनुभूति होगी। मित्रों के साथ और सहयोग से आप प्रसन्‍न रहेंगे और आपके काम भी आसानी से बनते रहेंगे। बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। भाग्य 74 फीसदी साथ देगा।

मकर:आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कार्यों में रुचि बनेगी। सफलता एवं नई योजना भरा दिन है। सुख के साधनों में बढ़त होगी। सभी कार्य सरलता पूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। सभी जगह अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। सरकारी काम में सफलता मिलेगी। भाग्य 91 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी, मंगलमय दिन है। परिवार के लोगों का साथ मिलने से आपकी तरक्‍की की राहें आसान होंगी। छात्रों के लिए सफलता का दिन है और साथ नौकरीपेशा व कारोबारियों को भी लाभ मिलेगा। भाग्‍य आज 81 फीसदी साथ देगा।

मीन: सावधानीपूर्वक कार्य आज आपको सफलता दिलाएगा, जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है, यात्रा न करें, वाहन धीमी गति से चलाएं। मौसम के कारण होने वाली बीमारियों से आपका स्‍वास्‍थ्‍य गड़बड़ा सकता है। बेहतर होगा कि घबराने की बजाए सावधानी बरतें ताकि बचाव हो सके। घर में रहने की कोशिश करें। भाग्‍य आज 60 फीसदी साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.