Published On : Fri, Mar 13th, 2020

श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत का रंगारंग होली मिलन संपन्न

Advertisement

नागपुर: श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत, श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी भवन ट्रस्ट, महिला समिति व माहेश्वरी युवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में हिवरीनगर स्थित माहेश्वरी भवन में रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति रामरतन सारडा, नगर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष कृष्णा राठी, राधिका राठी, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति श्यामसुंदर सोनी, उषादेवी सोनी, गोविंदलाल सारडा उपस्थित थे.

सर्वप्रथम भगवान महेश की पूजा अर्चना से होली मिलन समारोह का आरंभ किया गया. पश्चात श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मालू, ट्रस्ट अध्यक्ष राधेश्याम सारडा, महिला समिति अध्यक्ष लता मणियार, युवक संघ अध्यक्ष महावीर मालू ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ व मोमेंटो देकर किया. श्यामसुंदर सोनी ने समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों व योजनाओं की जानकारी दी.रामरतन सारडा, कृष्णा राठी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित सभी का मार्गदर्शन किया. पश्चात संयोजिका प्रीति मालू द्वारा भगवान कृष्ण की लीला पर आधारित होली का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इसमें 20 सखियों ने सुंदर नाटिका का मंचन किया. मंच संचालन संयोजक राजेश काबरा, आभार प्रदर्शन कमल तापड़िया ने किया.

सफलतार्थ प्रभारी मधुसूदन सारडा, सहप्रभारी कमल कलंत्री, नंदकिशोर बजाज, गिरधर ईनानी, दिनेश सारडा, विजय सारडा, गोविंद झंवर, राजेश बजाज, विजय सारडा, घासीलाल मालू, रमेश रांदड़, रमणलाल बाहेती, गोविंद पसारी, संतोष काबरा, मनोज लटोरिया, पवन बियाणी, जयश्री बियाणी ने अथक प्रयास किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.