Published On : Tue, Feb 4th, 2020

Horoscpe Today 4 February : मिथुन राशि में खर्च का योग, आपका दिन कैसा गुजरेगा

Advertisement

मेष: Horoscope Today (आज का राशिफल) 4 फरवरी मंगलवार को चंद्रमा पर मंगल की सीधी दृष्टि रहेगी। चंद्रमा अपनी उच्च राशि में बैठकर मंगल से नजरें मिलाएगा। इनके दृष्टि संबंध से वृष राशि के लोग किस्मत के सिकंदर बने रहेंगे। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है देखिए…. मेष राशि से दूसरे स्थान में संचार करता हुआ चंद्रमा शुभ फल प्रदान कर रहा है। सगे-संबंधियों और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति अच्छे योग बने हुए हैं। शिक्षा और कारोबार के मामले में दिन उत्साहवर्धक है। वाणी पर संयम रखें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ: आपकी राशि में चंद्रमा का संचार हो रहा है। मिजाज रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी से अच्छा तालमेल बना रहेगा। लंबे समय से चली आ रही स पुरानी चली आ रही समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उत्साह बना रहेगा। नौकरी में अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। भाग्य 95 प्रतिशत तक साथ देगा।

मिथुन: आर्थिक विषयों को लेकर आज आप उलझन में रह सकते हैं। गैर जरूरी खर्चों की वजह से चिंतित हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में जल्दबाजी करने से बचें। बनते कार्यों में बाधा आ सकती है। निराशा को अपने ऊपर हावी ना होने दें। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।

कर्क: आज आप पर सितारे मेहरबान हो रहे हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। अधूरे काम भी आज बनेंगे। निवेश करने के लिए दिन बेहतरीन है। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

Advertisement

सिंह: दिन व्यस्तता में बीतेगा। काम का दबाव कुछ अधिक रहेगा, थकान महसूस कर सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में अटके काम बन सकते हैं। पारिवारिक कारणों से कुछ खरीदारी भी हो सकती है। भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या: आज कुछ अधिक भावुक हो सकते हैं। अपने कमियों और खूबियों पर विचार करेंगे। अध्यात्मिक विषयों की ओर रुझान रहेगा। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए है तत्पर, नए अवसर प्राप्त होंगे। पढने-लिखने में रुचि रहेगी। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।

तुला: आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ बातों को लेकर उलझन में रहेंगे। लंबी दूरी की यात्रा आज हो सके तो टाल दें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। भावनाओं पर काबू रखें और अपने पर भरोसा। कोई धोखा दे सकता है। भाग्य 69 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृश्चिक: राशि स्वामी मंगल और चंद्रमा के बीच दृष्टि संबंध का आज आपको अति उत्साही बना रहा है। जोखिम लेने से बचें। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। मित्र सहायक रहेंगे। निवेश करना लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।

धनु:सितारे अनुकूल चल रहे हैं, कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अटका हुआ काम बनेगा। धन प्राप्ति का योग है। विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा। आपके लिए सलाह है कि ऐसा कोई काम ना करें जिनमें आपकी छवि खराब हो। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।

मकर: आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक है। मनोविनोद में आपकी रुचि रहेगी। बुद्धि और चतुराई से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस का बसंत छाया रहेगा। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ देगा।

कुंभ: आज दूसरों के मामलों से दूरी बनाए रखें। वाद-विवाद के मामलों से बचना चाहिए। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। जीवनसाथी और बच्चों का साथ आनंद प्रदान करेगा। सुख के साधनों पर धन खर्च करेंगे। कारोबार में लाभ प्राप्त करेंगे। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।

मीन: आज आप जोश और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कठिन काम को भी उत्साह पूर्वक पूरा कर सकते हैं। मेहनत के अनुपात में अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में लिया गया फैसला लाभप्रद रहेगा। छोटे भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। ज्यादा खट्टा, मीठा खाने से बचें। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.